Homeमेरी कामयाबीMiss World 2024 के मंच से टॉप 4 से बाहर हुईं भारत...

Miss World 2024 के मंच से टॉप 4 से बाहर हुईं भारत की सिनी शेट्टी

71वें मिस वर्ल्ड (Miss World 2024) की घोषणा के लिए मंच तैयार हो चुका है। ये मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट भारत के लिए बहुत खास है। वजह है 28 साल बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का भारत में मेजबानी करना। इससे पहले साल 1996 में भारत में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।

भारत की प्रतिभागी सिनी शेट्टी टॉप 8 में शामिल रहीं। उन्होंने हर राउंड में बेस्ट परफॉर्म किया। मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट (Miss World 2024) के मंच पर 120 देशों की प्रतिभागी ने भाग लिया है। जिसमें सुंदरता के साथ उनकी सोच के स्तर को जांचा और परखा जाता है।

Miss World 2024

अब तक भारत से कुल 6 महिलाओं ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। जिसमें रिता फारिया, डायना हेडन, युक्ता मुखी एश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और मानुसी छिल्लर का नाम शामिल है। भारत की प्रतिभागी टॉप 8 तक प्रतियोगिता में शामिल रहीं। फिलहाल प्रतियोगिता मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में जारी है।

मिस वर्ल्ड 2024 को करण जौहर और फिलीपींस की मिस वर्ल्ड 2013 मेगन यंग होस्ट कर रहे हैं। फिनाले में 12 जजों का पैनल। जिसमें भारतीय फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला, क्रिकेटर हरभजन सिंह, एक्ट्रेस कृति सेनन और अमृता फडनवीस और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी शामिल हैं।

Miss World 2024

सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी सुंदरता के दम पर भारत की छबि को ग्लोबल मंच पर प्रस्तुत किया। सुंदरता के साथ उन्होंने अपने विचारों से भी जजों का दिल जीता। इसके बाद वे प्रतियोगिता के टॉप 4 राउंड से आउट हो गईं। इसके साथ ही भारत के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। पर देश को सिनी शेट्टी पर गर्व है। उन्होंने 71वें मिस वर्ल्ड के मंच पर बहुत की अच्छा प्रदर्शन किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments