Homeडेली न्यूजमंत्री के PA के नौकर के घर निकला नोटों का पहाड़, ED...

मंत्री के PA के नौकर के घर निकला नोटों का पहाड़, ED को नोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीनें

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें काम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा खबर के अनुसार झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के सहायक के घर पर आज सुबह ईडी (ED Raid) ने छापेमारी की कार्यवाही की। इस छापेमारी मंत्री आलमगीर के निजी सचिव के घर से 20 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद भ्रष्टाचार के आरोप में घिरी झारखंड सरकार मुश्किल में दिखाई दे रही है।

नोट गिनने के लिए बुलावानी पड़ी मशीनें

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ईडी (ED Raid) ने संजीव लाल के कई ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। इन छापों में संजीव लाल के घर से बड़ी मात्रा में कैश मिला। जिसे गिनने के लिए एजेंसी को नोटों को गिनने की मशीनें बुलावानी पड़ी हैं। ईडी अभी भी बरामद कैश की गिनती कर रही है। इसी बीच, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा रांची में कई ओर जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है।

2023 में भी ED (ED Raid) ने की थी बड़ी कार्यवाही

आज सुबह की गयी कार्यवाही में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। जनता की आशंका को ध्यान में रखते हुए, ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को भी गिरफ्तार किया था।

ED की इस छापेमारी के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बयान भी सामने आया है। अपने बयान में निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम का नाम उठाते हुए कहा कि इस पैसे की गिनती 50 करोड़ से भी अधिक हो सकती है।

PM मोदी के झारखंड दौरे के बाद हुई छापेमारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी (ED Raid) का मानना है कि यह पैसा काली कमाई का हिस्सा हो सकता है। यह घटना पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे के दौरान हुई है। इसके पहले भी दिसंबर महीने में झारखंड में बड़ी संख्या में कैश बरामदगी हुई थी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों से इनकम टैक्स द्वारा 350 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments