Homeडेली न्यूजरेगिस्तान में होगें बर्फ के पहाड़ आखिर क्या है सऊदी प्रिंस का...

रेगिस्तान में होगें बर्फ के पहाड़ आखिर क्या है सऊदी प्रिंस का ड्रीम प्रोजेक्ट ?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एक ऐसा देश है जो पर्यटकों के लिए स्वर्ग है। यहां का पर्यटन उद्योग विश्वभर में अपनी अनूठी पहचान बनाए रखता है। अमीरातों के शहरों में विलासिता, आधुनिकता और प्राचीनता का मिश्रण है। यहां के बाजार, मनोरम जलवायु, उच्च गुणवत्ता के होटल, और अनूठी कला-संस्कृति का संगम पर्यटकों को मोहित करता है। पर्यटकों को यहां शहरी शैली से लेकर डेजर्ट सफारी तक कई अनुभव मिलते हैं। पर्यटन की अपने लिस्ट में बढ़ोत्तरी करते हुए UAE अब रेगिस्तानी स्की रिसॉर्ट (Trojena Ski Resort) का अपना ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा करने जा रहा है।

क्या है रेगिस्तानी स्की रिसॉर्ट(Trojena Ski Resort)

Trojena Ski Resort

सऊदी अरब के अनोखे रेगिस्तानी स्की रिसॉर्ट (Trojena Ski Resort) पर काम चल रहा है। जब यह बनकर तैयार होगा तो यह प्रकृति के चमत्कार की तरह दिखेगा। नीचे से ऊपर की ओर बढ़ते गांव को 70 फीसदी आर्टीफीशियल बर्फ से ढका जाएगा। UAE ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को “ट्रोजेना”(Trojena – The mountains of NEOM) नाम दिया है। जिसके साल 2026 में पूरा होने की उम्मीद है। इसे लाल सागर से लगभग 48 किमी पूर्व में सारावत पहाड़ियों में बनाया जा रहा है। देश के बाकी हिस्सों की तुलना में सारावत का तापमान 10 डिग्री कम रहता है।

रेगिस्तान में दिखेगी बर्फ(Trojena Ski Resort)

सऊदी में खुले आसमान के नीचे स्कींग करना ट्रोजेना (Trojena – The mountains of NEOM) की एक अनूठी विशेषता है। खाड़ी के देश जो अपनी रेगिस्तानी जलवायु के लिए जाने जाते हैं, वहां के लोगों को यह एक अनोखा अनुभव प्रदान करेगी। यहां शौकिया और पेशेवर दोनों तरह के लोग स्की (Trojena Ski Resort) का आनंद ले सकेंगे। लाल सागर का नीला पानी, नियोम पर्वत श्रृंखलाओं की सुंदरता और सुनहरे रेगिस्तानी टीले स्की करने वालों को अपनी तरह का पहला अनुभव प्रदान करेंगे।

कैसा होने वाला है प्रोजेक्ट ट्रोजेना

Trojena Ski Resort

यहां के पर्यटन स्थल में एक स्की रिसॉर्ट, अल्ट्रा-लक्जरी फैमिली और वेलनेस रिसॉर्ट और रिटेल स्टोर के साथ रेस्तरां की एक रेंज होगी। यहां बर्फीली स्की ढलान, वॉटरस्पोर्ट्स और माउंटेन बाइकिंग के साथ-साथ कई खेल गतिविधियां मिलेंगी। ट्रोजेना में 15 होटल में 3,600 से ज्यादा कमरे होंगे। ट्रोजेना (Trojena Ski Resort) के कार्यकारी निदेशक फिलिप गुलेट ने कहा, ‘सऊदी अरब में पहली आउटडोर स्कीइंग से लेकर हमारे पहाड़ में मौजूद गांव में कई तरह की चीजें मिलेंगी। जो पूरी तरह से अनोखी होंगी। इसके जैसा पहले कुछ भी नहीं बनाया गया है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments