Homeदुनियाइस पिंक बाल वाली लड़की से रहना जरा बचके, नहीं तो शाहिद...

इस पिंक बाल वाली लड़की से रहना जरा बचके, नहीं तो शाहिद कपूर जैसा लगेगा झटका !

हाल ही में एक्टर शाहिद कपूर की एक फिल्म रिलीज हुई थी। जिसमें वो एक रोबोट को लड़की समझकर दिल दे बैठते हैं। जब उन्हें सच का पता चलता है की वो लड़की नहीं रोबोट है तो उन्हें जोर का झटका लगता है। फिल्म “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” की कहानी तो कल्पनिक थी। जिसमें सुंदर रोबोट कृति सेनन के प्यार में शाहिद पड़ गए। पर जरा सोचिए, क्या सच में कोई रोबोट (Aitana Lopez) इतना सुंदर हो सकता है? जिसे देखकर कोई भी उसका दीवाना हो जाएं ? इसका जवाब है हां ! चौकिए मत, आगे पढ़िए पूरी खबर…

सच्ची की रोबोट, जिसे मिलते हैं डेट ऑफर (Aitana Lopez)

Aitana Lopez

जी हां, शाहिद कपूर की फिल्मी दुनिया की तरह ही रियल में भी एक ऐसा रोबोट इस धरती पर है। जिसे पहली नज़र में कई भी देखकर दिल दे बैठे। जिसका नाम भी है, और इस फीमेल रोबोट के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ये रोजाना अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करती है। यहीं नहीं मशहूर लोग इसे घूमने चलने का ऑफर भी देती रहती है।

कातिलाना अंदाज का हर कोई घायल

Aitana Lopez

इस AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मॉडल का नाम है “ऐटाना लोफोज़” (Aitana Lopez)। जिसे 25 वर्ष की उम्र का लड़की का आकार दिया गया है। यह दिखने में बहुत सुंदर है। इसके बाल गुलाबी और आखें काली हैं। इसकी सुंदरता बार्बी डॉल की तरह लगती है। जिसे देखने वाले पहली नज़र में ही घायल हो जाते हैं। इससे बात करने से पता ही नहीं चलता है की ये कोई रोबोट है।

हर महीने 9 लाख रुपए कमाती हैं ये रोबोट! 

Aitana Lopez

इन दिनों AI टेक्नोलॉजी बहुत तरक्की कर रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण है ये AI मॉडल “ऐटाना लोफोज़”। जो स्पेन की पहली एआई मॉडल है। ये मॉडल महीने के 9 लाख रुपए कमाती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई 21वीं सदी के विज्ञान और प्रौद्योगिकी का एक अद्भुत आविष्कार है। एआई वह अधिकांश कार्य कर रहा है जिसे इंसानों को करने में काफी समय लगता।

ऐटाना कई सारे बड़े ब्रांड्स के व‍िज्ञापन करती है। इसके साथ ही इंस्टाग्राम से ही इन्हें अच्छी इनकम मिलती है। ऐटाना को बनाने वाली टीम ने इसे पहले फोटोशॉप पर आकार दिया, फिर असल चेहरे की तरह तैयार किया। ऐटाना अपने काम में बहुत एक्टिव है, इस एआई मॉडल के जरिए कई सारे काम आसान हो जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments