Homeट्रेंडिंग न्यूज़महिलाओं को मिली नई राह, पहली बार मिस यूनिवर्स के मंच पर...

महिलाओं को मिली नई राह, पहली बार मिस यूनिवर्स के मंच पर दिखेगा सऊदी अरब

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2024 में एक नए देश की एंट्री होने जा रही है। जिसका नाम सामने आते ही उस देश की तारीफ हो रही है। क्योंकि सदियों से यहां महिलाओं के हक की लड़ाई चल रही है, उन्हें हर छोटे काम के लिए इजाज़त लेना पड़ता है। ऐसे में मिस यूनिवर्स के मंच पर इसका आना बहुत खास बात है।

Saudi Arabia

ये देश कोई और नहीं बल्कि सऊदी अरब (Saudi Arabia) है, और मिस यूनिवर्स में यहां की प्रतिभागी रुमी अलकाहतानी हिस्सा लेने जा रही हैं। सऊदी अरब एक ऐसा देश है, जहां पर महिलाओं को हर काम के लिए अनुमति लेना होता है। उन्हें पुरुषों के साथ किसी कार्यक्रम में भाग लेने की इजाज़त नहीं थी। ऐसे में इतने बड़े ब्यूटी पेजेंट में इस देश का होना बहुत गर्व की बात है।

महिलाओं को मिली नई राह 

ये देश (Saudi Arabia) इन दिनों परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। पहले बनाएं गए यहां के सख्त नियमों को धीरे-धीरे तोड़ा जा रहा है। सऊदी अरब में ये बदलाव आया है क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के कुशल नेतृत्व की वजह से। जैसे ही मिस यूनिर्वस के मंच पर सऊदी अरब के शामिल होने की सूचना मीडिया में आयी, हर तरफ क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की तारीफ हो रही है।

Saudi Arabia में हाल ही में महिलाओं को मिले ये अधिकार 

हाल ही में सऊदी अरब में महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति दे दी गई है। इसके साथ ही एक और बड़ा बदलाव हुआ है जिसके अनुसार अब महिलाओं को पुरुषों संग कार्यक्रम में भाग लेने की इजाज़त है। यहीं नहीं अब इस देश (Saudi Arabia) की महिलाओं को बिना पुरुष गार्जन के, पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की भी अनुमति मिल गई है।

रुमी अलकाहतानी जीत चुकीं है कई सौंदर्य प्रतियोगिताएं 

Saudi Arabia

2024 मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन इस साल सितंबर माह में मैक्सिको में होगा। जिसमें पहली बार सऊदी अरब अपनी उपस्थिति दर्ज करेगा। प्रतिभागी रूमी अलकाहतानी का जन्म रियाद में हुआ है। उन्होंने कई सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीती हैं। वें मिस सऊदी अरब (Saudi Arabia) रह चुकी हैं। मिस अरब वर्ल्ड पीस 2021 और मिस वुमन (सऊदी अरब) का खिताब भी रुमी को मिल चुका है। वर्तमान में मिस यूनिवर्स निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments