Homeखेलसनराइज हैदराबाद ने तोड़ा रिकॉर्ड, 20 ओवर में बनाएं 277 रन

सनराइज हैदराबाद ने तोड़ा रिकॉर्ड, 20 ओवर में बनाएं 277 रन

आईपीएल के इतिहास में आज एक नया रिकॉर्ड (Today Match IPL 2024) दर्ज हुआ है। आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला सनराइज हैदराबाद के साथ चल रहा है। मैच की शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ये निर्णय मुंबई इंडियन्स को आज बहुत भारी पड़ गया है। क्योंकि पहले बल्लेबाजी कर सनराइज हैदराबाद ने कुल 277 रन बना लिए है। ये अब तक का आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

IPL के आज के मैच में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 278 रन का टारगेट मिला है। ये अब तक का सबसे बड़ा टारगेट है। 20 ओवर में तीन विकेट खोकर सनराइज हैदराबाद ने 277 रन बनाएं। जिसमें ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली। आईपीएल में इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन विकेट खोकर 263 रन बनाए थे, जोकि आईपीएल का हाईएस्ट टोटल था। इस रिकॉर्ड को आज सनराइज हैदराबाद ने तोड़ दिया है।

अब मुंबई इंडियंस की बारी है। आज के खेल में मुंबई को जीतने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। खेल की शुरुआत हो चुकी है। मुंबई इंडियन्स के सामने 278 रनों का टारगेट है।

मुंबई इंडियंस की टीम (Today Match IPL 2024)

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी , नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड, सूर्यकुमार यादव।

सनराइज हैदराबाद की टीम (Today Match IPL 2024)

पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, मार्को यानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, उपेन्द्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जाथवेध सुब्रमण्यन।

अब तक मैच में मुंबई इंडियंस ने 72 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। ईशान किशन और रोहित शर्मा आउट हो चुके हैं। अब देखना होगा आज का खेल कहां तक पहुंचेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments