Homeट्रेंडिंग न्यूज़अयोध्या में आज रामलला का सूर्य तिलक, देखें सीधा प्रसारण

अयोध्या में आज रामलला का सूर्य तिलक, देखें सीधा प्रसारण

अयोध्या नगरी सज गई है, बस कुछ ही देर में रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। भगवान राम सूर्यवंशी थे, इस वजह से उनका सूर्य तिलक (Ram Navami Special) किया जाता है। नव निर्मित भव्य श्री राम मंदिर में आज का दिन बहुत खास है। वर्षों की तपस्या के बाद प्रभु यहां विराजे हैं। इसी साल जनवरी में हुए भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद, ये पहली राम नवमी यहां मनाई जा रही है।

वर्षों बाद राम नवमी पर ऐसे सजी अयोध्या नगरी

Ram Navami Special 

अयोध्या के मंदिर में इस वक्त चारों तरफ सुंदर फुलों की सजावट दिखाई दे रही है। मंदिर प्रांगण सुंदर रंगोली से सजा हुआ है। इसके साथ ही यहां करीब 100 एलईडी लगी दिखाई दे रही हैं। जिस पर आज रामलला के सूर्य तिलक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। सूर्य तिलक के समय मंदिर के पट खुले रहेंगे, सभी भक्तों को इस दौरान भगवान के दर्शन हो पाएंगे।

आज भक्तों की लगी लंबी कतार 

अयोध्या का राम मंदिर (Ram Navami Special) देश दुनिया में चर्चित हो चुका है। 22 जनवरी 2024 के बाद से यहां भक्तों की भीड़ हर दिन लगी रहती है। आज के दिन और अधिक श्रद्धालु मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए आएंगे। राम नवमी उत्सव दो दिन पहले से शुरु हो चुका है। अयोध्या में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

यहां देखें सूर्य तिलक का सीधा प्रसारण 

Ram Navami Special

रामलला का सूर्य तिलक हर राम भक्त देखना चाहता है। जो भक्त अयोध्या नहीं पहुंचे उन्हें भी यह अद्भुत दृश्य दिखाई दे, इसका भी इंतजाम किया गया है। सूर्य तिलक का समय दोपहर 12 बजे रखा गया है। जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम हैंडल पर भी इसका लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments