Homeट्रेंडिंग न्यूज़UPSC Results 2023 : लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

UPSC Results 2023 : लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

UPSC सिविल सेवा 2023 के परिणाम घोषित (UPSC Results 2023) हो चुके हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कुल 1,016 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में उत्तर प्रदेश के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं, अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है।

2023 परीक्षा (UPSC Results 2023) परिणाम के अनुसार कुल 180 उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चुने गए हैं। वहीं, 200 उम्मीदवार इंडियन पुलिस सर्विस यानी आईपीएस के लिए चुने गए हैं। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के लिए 37 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इन परीक्षाओं के माध्यम से 613 उम्मीदवारों का चयन केंद्र सरकार के विभिन्न ग्रेड ए पदों पर हुआ है। कुल 113 उम्मीदवार ग्रेड बी पद के लिए चुने गए हैं।

2023 UPSC परीक्षा के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। यह उनका तीसरा अटैम्ट था। सबसे पहले प्रयास में वे असफल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने 2022 में यूपीएससी सिविल परीक्षा दी। जिसमें उन्होंने 136वीं रैंक हासिल कर IPS सर्विसेज हासिल की। इसके बाद भी उन्होंने आईएएस बनने के लिए पढ़ाई जारी रखी और 2023 की परीक्षा (UPSC Results 2023) में वे टॉपर बन गए। आदित्य श्रीवास्तव अब IPS से IAS अफसर बन गए हैं। उनके पिता के अनुसार वे बचपन से ही आईएएस बनना चाहते थे। परिवार को उनपर गर्व है। आज आदित्य का सपना पूरा हो चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments