Homeट्रेंडिंग न्यूज़क्या होगा मुरादाबाद लोकसभा सीट का ! उम्मीदवार के निधन पर क्या...

क्या होगा मुरादाबाद लोकसभा सीट का ! उम्मीदवार के निधन पर क्या है नियम ?

भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। कुंवर सर्वेश सिंह के निधन से भाजपा पार्टी को बड़ी क्षति हो सकती है। क्योंकि अभी हुए लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के ये उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) से उम्मीदवार रहे थे। ऐसे में इनके निधन के बाद चुनाव परिणाम आने पर क्या होगा ये बड़ा सवाल बन गया है।

शुक्रवार के दिन ही मुरादाबाद में वोटिंग हुई थी। यहां समाजवादी पार्टी ने रुचि वीरा और भाजपा ने कुंवर सर्वेश सिंह को मैदान में उतारा था। वोटिंग के बाद 20 अप्रैल शनिवार के दिन कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। जिसके बाद से ये  सवाल उठ रहा है कि अब मुरादाबाद लोकसभा सीट पर क्या होगा?

Moradabad

कुंवर सर्वेश का दिल्ली के AIIMS में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिसकी जानकारी आज सुबह बीजेपी की तरफ से ही दी गई। जिसके बाद से राजनीति से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कुवंर सर्वेश सिंह की छवि एक अच्छे नेता की रही है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी सभाओं के बीच उन्हें टाइगर कुंवर सर्वेश सिंह कहकर बुलाते थे। जिस पर जनता भी तालिया बजाती थी। सर्वेश सिंह ने अपने क्षेत्र में स्कूल कॉलेज की मांग को हमेशा प्राथमिकता दी। जिसका सीएम योगी ने समर्थन किया।

उम्मीदवार का मतदान के बाद निधन हो जाएं तो ? 

Moradabad

चुनाव आयोग में इसके लिए विशेष नियम बनाएं गए हैं। सबसे पहले चुनाव के परिणाम आने का इंतजार किया जाता है। चुनाव परिणाम आने तक किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाता है। चुनाव परिणाम में यदि मृत हो चुके उम्मीदवार को जीत हासिल होती है तो उस सीट के चुनाव रद्द कर दिए जाते हैं। इसके बाद फिर से उस सीट के लिए मतदान करवाएं जाते हैं। वहीं यदि मृतक उम्मीदवार को चुनाव परिणाम में हार प्राप्त होती है तो उस स्थिती में चुनाव दोबारा नहीं होते। जीवित व्यक्ति जिसे जीत मिलती है वो विजेता माना जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments