Homeट्रेंडिंग न्यूज़थम गए प्रचार, कल पहले चरण में लोकसभा की 102 सीटों के...

थम गए प्रचार, कल पहले चरण में लोकसभा की 102 सीटों के लिए होंगे मतदान

बीती शाम पांच बजे लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गए है। अब 36 घंटे तक प्रत्याशी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान होंगे। जिसमें 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों (Lok Sabha Election 2024) के लिए मतदान होना है।

मतदान के लिए तैयार हुए केंद्र 

पहले चरण के मतदान (Lok Sabha Election 2024) में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल समेत 1,625 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। 19 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के सभी इंतजाम हो चुके हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच भी हो चुकी है। मतदान प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम को 5 बजे तक चलेगी।

19 अप्रैल को इन सीटों के लिए होगी वोटिंग (Lok Sabha Election 2024)

तमिलनाडु की सभी 39 सीट

राजस्थान की 12 सीट

उत्तर प्रदेश की 8 सीट

उत्तराखंड की सभी 5 सीट

अरुणाचल प्रदेश की 2 सीट

बिहार की 4 सीट

छत्तीसगढ़ की 1 सीट

असम की 4 सीट

मध्य प्रदेश की 6 सीट

महाराष्ट्र की 5 सीट

मणिपुर की 2 सीट

मेघालय की 2 सीट

मिजोरम त्रिपुरा की 1-1 सीट

पश्चिम बंगाल की 3 सीट पर मतदान होगा

केंद्रशासित प्रदेश (Lok Sabha Election 2024)

जम्मू कश्मीर की 1 सीट

अंडमान निकोबार की 1 सीट

लक्षद्वीप 1 सीट

पुडुचेरी की 1 सीट

आज चौथे चरण के चुनाव की अधिसूचना होगी जारी 

19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान होंंगे और आज चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी। इस चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 13 मई को होगा मतदान। इस चौथे चरण में यूपी की 13 व जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments