Homeट्रेंडिंग न्यूज़गर्मी में जरुर पीएं ये नैचुरल जूस, शरीर को ठंडक देने के...

गर्मी में जरुर पीएं ये नैचुरल जूस, शरीर को ठंडक देने के साथ स्किन भी करेंगी ग्लो

गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरु कर दिया है। कई राज्यों में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी ना हो और बॉडी डिहाइड्रेट ना, अधिक ज्यूस का पीना जरुरी होता है। पर यहां ध्यान देने वाली बात ये है की जूस हमेशा नेचुरल ही पिएं। तो मौसम को ध्यान में रखते हुए कुछ खास ज्यूस (Summer Drinks) की जानकारी आपको देते हैं। जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देंगे, साथ ही आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बनाएंगे।

1. बेल का जूस

Summer Drinks

बेल एक बहुत ही शानदार फल है। जिसमें कई औषधिक गुण मौजूद होते हैं। इसका ज्यूस (Summer Drinks) पीने से डाइजेशन (Digestion) बेहतर होता है। कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है। इसका जूस पेट को ठंडा बनाएं रहता है। इसकी सबसे अच्छी बात है ये जूस खून को साफ करने का भी काम करता है, जिससे स्किन ग्लो करने लगती है।

2. टमाटर का जूस

Summer Drinks

टमाटर शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाला सबसे अच्छा पेय है। इसमें अधिक मात्रा में पानी और खनिज होता है। जो गर्मी में सबसे अच्छा पेय (Summer Drinks) है। टमाटर के जूस में प्रोटीन, फ़ाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन और आवश्यक खनिजों जैसे पोटैशियम, फ़ास्फोरस इत्यादि के अच्छे स्रोत होते हैं। गर्मी में ठंडक का अहसास दिलाने के साथ टमाटर का ज्यूस त्वचा की चमक की बढ़ाता है।

3. तरबूज का जूस

Summer Drinks

गर्मी में फलों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है तरबूज या वाटरमेलन। जरा सोचिए जिसके नाम में ही वाटर हो उसमें पानी कितना होगा ? यहीं वजह है की इस मौसम में ये सबसे अच्छा पानी की पूर्ति करने वाला फल माना जाता है। तरबूज के जूस में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में मिलता है। तरबूज का जूस अमिनो एसिड्स, एंटी ऑक्सीडेंट्स और लिसोपिन की भी रिच सोर्स है। तरबूज के जूस में पोटैशियम भी मिलता है। ये सुपर ज्यूस माना जाता है।

4. कच्ची हल्दी का जूस

Summer Drinks

हल्दी की तासीर वैसे गर्म होती है। पर गर्मी में कच्ची हल्दी बहुत ही गुणकारी मानी गई है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसमें पुरानी बीमारियों को दूर करने की ताकत होती है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले आप इसे पीस लें, फिर इसे गर्म पानी में मिलाएं। आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इस ड्रिंक को पीते हैं, तो इससे शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। जो गर्मी में शरीर को ठंडा बनाएं रखते हैं। आप चाहे तो इसे ठंडे पानी के साथ भी बना सकते हैं। 

5.  लीची का जूस

Lychee Juice

 

गर्मी में लीची पर्याप्त मात्रा में मिलती है। ये फल इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता है। लीची में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो सेहत के लिए बहुत उपयोगी हैं। यदि आप अपने शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में लीची के जूस को जरुर शामिल करें। घर से बाहर निकलने से पहले लीची का जूस जरुर पीएं।

6.  कच्चे आम का जूस

Raw Mango Juice

गर्मियों के मौसम में लू से बचने के लिए कच्चे आम का जूस जरुर पीना चाहिए। ये सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि गर्मियों में लू की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा, गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए कच्चे आम का जूस सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments