Homeट्रेंडिंग न्यूज़विक्रांत मैसी की फिल्म "12वीं फेल" ने तोड़ा 23 साल पुराना "गदर"...

विक्रांत मैसी की फिल्म “12वीं फेल” ने तोड़ा 23 साल पुराना “गदर” का रिकॉर्ड

एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey Film) फिल्मी दुनिया में तो बहुत पहले कदम रख चुके थे, पर कामयाबी के लिए उन्हें साल 2023 का इंतजार करना पड़ा। यही वो साल था की जिसमें सुपरहिट फिल्म 12वीं फेल रिलीज हुई। डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म के लिए विक्रांत मैसी को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुए इस फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बनाकर सभी को चौंका दिया है।

साल 2023 की सबसे बेस्ट फिल्म 

Vikrant Massey

डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ की सफलता रुकने का नाम नहीं ले रही है। थियेटर हो या ओटीटी सभी जगह ये फिल्म दर्शकों ने देखी है। ये साल 2023 की बेस्ट फिल्म बन चुकी है, इसके साथ ही एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey Film) के करियर का टर्निंग पॉइंट भी बन चुकी है।

सच्ची कहानी के साथ एक्टर ने निभाई ईमानदारी 

आईपीएस ऑफिस मनोज शर्मा की सच्ची कहानी है फिल्म 12वीं फेल, जो युवाओं की प्रेरणा बन चुकी है। सत्य घटना पर आधारित फिल्में तो कई बनती हैं पर इस फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey Film) की एक्टिंग ने सभी को चौंका दिया। फिल्म रिलीज के बाद ही विक्रांत मैसी की फैंस लिस्ट बढ़ती जा रही है। अब इस एक्टर का नाम बड़े-बड़े कलाकारों में गिना जाने लगा है।

अक्टूबर में रिलीज हुई फिल्म अब तक बनीं थियेटर की रौनक 

इस सुपरहिट हुई फिल्म ने हाल ही में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। लंबे समय से थियेटर पर ऐसी कोई फिल्म नहीं आयी जो ज्यादा दिनों तक टीक पायी हो। पर फिल्म 12वीं फेल ने ये कर दिखाया है। 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में लगी ये फिल्म अब तक थियेटर में अपना कब्जा बनाए हुए है। लोग अब तक इस फिल्म के देखने थियेटर में जा रहे हैं। (Vikrant Massey Flim)

23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा फिल्म 12वीं फेल ने 

Vikrant Massey

20 करोड़ रुपए के बजट में बनाई गई इस फिल्म ने फरवरी महीने तक तीन गुना से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके बाद भी फिल्म सिनेमाघरों से उतरी नहीं है, यानी इसे आप अभी भी सिनेमाहॉल में देख सकते हैं। थिएटर्स में इस फिल्म को लगे हुए 25 हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। फिल्म ने सिल्वर जुबली का रेकॉर्ड बना दिया है। इस खुशी को एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने अपने इंस्टा पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, ‘यह मील का पत्थर हासिल करने वाली 23 साल में पहली फिल्म…हमारे सपने को साकार करने के लिए दर्शकों को धन्यवाद। ऐसा करने के लिए आप वास्तव में जिम्मेदार हैं…बहुत सारा प्यार।’

यहां यह बताना जरुरी है की इससे पहले ये रिकॉर्ड 23 साल पहले बना था। जो सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म “गदर” ने बनाया था। 23 साल बाद ये रिकॉर्ड तोड़ा गया है वो भी किसी बड़े एक्टर की फिल्म ने नहीं। बल्कि कम बजट की फिल्में करने वाले कलाकार विक्रांत मैसी ने।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments