Homeमेरी कामयाबीकौन हैं ये ? जो स्टाइलिश मॉडल से बनीं सबसे कम उम्र...

कौन हैं ये ? जो स्टाइलिश मॉडल से बनीं सबसे कम उम्र की MLA

आज के युवा जहां राजनीति से दूर रहते हैं ऐसे में एक 32 साल की युवती ने पॉलिटिक्स में उतर कर इस क्रम को तोड़ दिया है। साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में मिजोरम (Mizoram) की महिला बेरिल वन्नेइहसांगी ने आइजोल साउथ-3 से जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बेरिल वन्नेइहसांगी सबसे कम उम्र की पहली महिला विधायक बनी हैं। 32 साल की उम्र में राजनीति में इस तरह की जीत अब तक किसी महिला ने प्राप्त नहीं की है।

सबसे कम उम्र की पहली महिला विधायक

जीत की चाह से किसी काम को किया जाए तो सफलता मिलती ही है। इस बात को बेरिल वन्नेइहसांगी ने साबित कर दिखाया है, और वे युवाओं की प्रेरणा बन चुकी हैं। बेरिल मिजोरम (Mizoram) की जेडपीएम पार्टी से हैं। इस नवनिर्वाचित महिला विधायक ने इस चुनाव में सबसे ज्यादा सुर्खियां प्राप्त की है। उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की है। इससे पहले वे आइजोल नगर निगम में पार्षद का चुनाव जीत चुकी हैं।

मिजोरम (Mizoram) में विपक्ष को हराया बड़े अतंर से 

Mizoram

बेरिल वन्नेइहसांगी की चर्चा होने की दो खास वजह हैं। पहली कि वे आइजोल दक्षिण-III सीट से चुनाव जीतकर बेरिल वन्नेइहसांगी मिजोरम (Mizoram) की सबसे कम उम्र की महिला विधायक बनी हैं। दूसरी वजह है बेरिल वन्नेइहसांगी ने एमएनएफ के एफ लालनुनमाविया को 1,414 मतों से हराया है।

नवनिर्वाचित महिला ने पहली बार हासिल की इतनी बड़ी जीत 

2023 विधानसभा चुनाव में बेरिल वन्नेइहसांगी को 9,370 वोट मिले। जबकि एफ लालनुनमाविया को 7,956 मत मिले। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रोसियामनघेटा तीसरे नंबर पर रहे, जिन्होंने 2,066 मत प्राप्त किए। नवनिर्वाचित महिला सदस्य का भारी मतो से जीत हासिल करना मिजोरम (Mizoram) राज्य में बहुत बड़ी बात है।

पेशे से मॉडल और टीवी एंकर भी रह चुकीं है बेरिल 

Mizoram

बेहद खुबसूरत इस महिला पार्षद के नाम किसी भी प्रकार का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। बेरिल पेशे से एक मॉडल और मिजोरम के ही टीवी न्यूज चैनल की एंकर रह चुकी हैं। उन्होंने शिलॉन्ग के नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। उनके पिता का नाम वानरोचुआंगा है।

सोशल मीडिया स्टार भी हैं नव निर्वाचित विधायक 

baryl vanneihsangi

बेरिल वन्नेइहसांगी अपने लुक के लिए भी जानी जाती हैं। वे एक मॉडल रह चुकी हैं जिसका प्रभाव उनके रहन सहन पर नज़र आता है। आज के समय में वे सोशल मीडिया स्टार भी है, इंस्टाग्राम पर बेरिल के करीब 250k फॉलोअर्स हैं। युवतियां उनके ड्रेसिंग सेंस को कॉपी करती है। वे महिलाओं के साथ हर युवा की प्रेरणा मानी जा रही हैं। राजनीति को दलदल माना जाता है जहां कोई युवा हाथ डालना पसंद नहीं करता है। ऐसे में इस उभरती प्रतिभा ने अपनी इस क्षेत्र में करियर बना कर एक नई मिसाल बना दी है।

पसंद के क्षेत्र में बनाया करियर, बनीं मिसाल 

इस बड़ी जीत को प्राप्त करने का अनुभव बेरिल वन्नेइहसांगी ने मीडिया से शेयर किया। उन्होने कहा की “जो हमें पसंद है वो काम जरुर करना चाहिए। फिर ये नहीं सोचना चाहिए की महिला होने के नाते ये हम नहीं कर सकते है। अपनी पसंद के क्षेत्र में करियर बनाने का हक सभी के पास होता है”।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments