Homeमेरी कामयाबीपहली बार निकारागुआ को मिला मिस यूनिवर्स का ताज, देश को है...

पहली बार निकारागुआ को मिला मिस यूनिवर्स का ताज, देश को है “शेन्निस पलासियोस” पर नाज़

मिस यूनिवर्स 2023 (Miss Universe 2023) का ताज पहनने वाली शेन्निस पलासियोस की जीत की चर्चा पूरी दुनिया कर रहा है। जिसकी खास वजह है, उनके देश से पहली बार ये खिताब जीतना। निकारागुआ देश की इस सुंदरी ने अपने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिखाया है। ये देश क्षेत्रफल में जीतना बड़ा है उतना ही विकास में पीछे है। यहां के लोगों के लिए रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा करना मुश्किल काम है। ऐसे में मिस यूनिवर्स के मंच पर इस देश के नाम ताज हासिल करना शेन्निस के लिए बहुत ही गौरव की बात है।

मिस यूनिवर्स जीतने वाली पहली निकारागुआ महिला

Miss Universe 2023

72 वें मिस यूनिवर्स (Miss Universe 2023) एवेंट में पहली बार निकारागुआ देश से किसी सुंदरी ने मिस यूनिवर्स का ताज लिया है। शेन्निस पलासियोस मिस यूनिवर्स जीतने वाली पहली निकारागुआ महिला हैं। इस ब्यूटी पेंजेंट में ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन दूसरी रनर-अप रहीं। जबकि थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड को फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया है।

84 देशों को पीछे छोड़ा निकारागुआ देश की ब्यूटी ने 

ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता हर साल आयोजित होती है। इस बार ये प्रतियोगिता अल साल्वाडोर की राजधानी सैन साल्वाडोर में आयोजित हुई। जिसमें 84 देशों की मॉडल ने हिस्सा लिया था। भारत की ओर से इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए 23 साल की श्वेता शारदा गई थी। हालांकि श्वेता टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाईं। इस बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पाकिस्तान से भी मिस यूनिवर्स पैजेंट में डेब्यू किया गया था। हालांकि वह भी टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकीं। सभी को पीछे छोड़ निकारागुआ से मिस यूनिवर्स 2023 (Miss Universe 2023) ने ताज अपने नाम किया।

सिर्फ चेहरे से नहीं, विचारों से चुनी जाती हैं विजेता  

Miss Universe 2023

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में ब्यूटी और ब्रेन दोनों को देखा जाता है। चुनी गई प्रतिभागी अपनी सुंदरता के साथ अपने आसपास के जीवन को भी किस प्रकार खुबसूरत बना सकती है ये सब देखा जाता है इस प्रतियोगिता में। जिसका निर्णय सवालों के आधार पर होता है। शेन्निस पलासियोस के अंतिम सवाल के दिए उत्तर ने ही उन्हें इस ताज का हकदार साबित कर दिखाया।

 शेन्निस पलासियोस से पूछा गया अंतिम सवाल 

शेन्निस से अंतिम सवाल पूछा गया की “यदि आप एक वर्ष तक किसी अन्य महिला के स्थान पर रह सकते हैं, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों?”

उत्तर पर बजी जोरदार तालियां 

Shanice Palacios

शेन्निस पलासियोस ने जवाब देते हुए कहा, “मैं मैरी वॉल्स्टनक्राफ्ट को चुनूंगी क्योंकि उन्होंने अंतर को खोला और कई महिलाओं को मौका दिया। और मैं क्या करूंगी, मैं चाहती हूं कि आय का अंतर खुले ताकि महिलाएं काम कर सकें। किसी भी क्षेत्र में, वे काम करना चुनें क्योंकि महिलाओं के लिए कोई सीमा नहीं है। वह 1750 था। अब 2023 में, हम इतिहास बना रहे हैं।” मैरी वॉल्स्टनक्राफ्ट एक ब्रिटिश लेखिका, दार्शनिक और महिलाओं के अधिकारों की समर्थक थीं।

आधिकारिक तौर पर निकारागुआ गणतंत्र एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणतंत्र है। ये देश क्षेत्रफल के साथ मध्य अमेरिका का सबसे बड़ा देश है। देश की सीमा उत्तर में हॉण्डुरास और दक्षिण में कोस्टा रिका से मिलती है। देश के पश्चिम में प्रशांत महासागर और पूर्व में कैरेबियन सागर स्थित है। ये देश गरीबी से जूझ रहा है, जहां रोजाना की आम जरुरतों को पूरा कर पाना ही बहुत मुश्किल होता है।

Shanice Palacios

ऐसे में इस देश की किसी युवती के जरिए मिस यूनिवर्स का खिताब जीतना, देश को विकास की ओर एक कदम लेकर जाना जैसा है। मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस की जीत उनके देश में नई उम्मीद की किरण बनकर आयी है। ये बात शेन्निस अच्छी तरह जानती है, यहीं वजह है की जब पूर्व मिस यूनिवर्स 2022 आर बॉनी ग्रेब्रियल ने उन्हें ताज पहनाया तो वे बेहद भावुक हो गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments