Homeडेली न्यूजरामलला के दर्शन के लिए परिवार संग अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा

रामलला के दर्शन के लिए परिवार संग अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। जहां वे करीबी लोगों से मुलाकात कर रही हैं। सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ इंडिया आयीं और वे अंबानी की होली पार्टी में शामिल हुईं। कुछ दिनों बाद निक जोनस भी प्रियंका और बेटी से मिलने पहुंच गए। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) भले ही विदेश में रहती हैं, पर अपनी संस्कृति और कल्चर से हमेशा जुड़ी रहतीं है।

Priyanka Chopra Jonas

भारत आकर प्रियंका चोपड़ा कई पार्टी में गईं, उन्होंने फरहान अख्तर से मुलाकात भी की। इसी भारत यात्रा के दौरान वे (Priyanka Chopra Jonas) अयोध्या पहुंचीं।

जहां उन्होंने रामलाल के दर्शन किए और भगवान का आर्शीवाद लिया। मंदिर पहुंचा जोनस परिवार बहुत ही सौम्य नज़र आया। प्रियंका चोपड़ा के साथ अयोध्या में बेटी मालती, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी पहुंची। सभी ने रामलाला के दर्शन किए।

Priyanka Chopra Jonas

इस दौरान मां प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) की गोद में बेटी मालती मैरी ही क्यूट लग रहीं थीं। प्रियंका ने पीले रंग की सुंदर साड़ी पहनी थी और निक जोनस भी पीले रंग का कुर्ता पायजामा पहने दिखाई दिए। निक जोनस ने मंदिर के पुजारी के सामने सिर झुकाकर माथे पर तिलक भी लगवाया। जैसे ही प्रियंका और निक जोनस मंदिर पहुंचे तो ट्रस्ट के लोगों ने भगवा वस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

अयोध्या दर्शन के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) लॉस एंजिल्स जाने की जगह, दुबई अपने परिवार के साथ पहुंच गई हैं। जहां वे छुट्टियां इंज्वाय कर रही हैं। इस कपल के वीकेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा है, जिसमें मालती मैरी की प्यारी से अव़ाज भी सुनाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments