Homeमेरी कामयाबीबेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए नीता अंबानी की शानदार...

बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए नीता अंबानी की शानदार पहल

इन दिनों गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के छोटे बेटे का भव्य प्री-वेडिंग चल रहा है। वैसे तो कार्यक्रम 14 फरवरी से शुरु हो चुका है पर मुख्य आयोजन 1 मार्च से 3 तक रखा गया है। जिसमें देश और दुनिया से खास मेहमान आएंंगे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को यादगार बनाने के लिए अंबानी परिवार (Nita Ambani) ने एक नई पहल की है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। जानते हैं क्या है वो..

जामनगर को मिला तोहफा 

Nita Ambani

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई 2024 को है। इससे पहले 1 मार्च से 3 मार्च के बीच प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन आयोजित किया गया है। जो गुजरात के शहर जामनगर में रखा जा रहा है। इस प्री-वेडिंग को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। जिसमें देश दुनिया के बिलेनियर्स आने वाले हैं। इसी चर्चा के बीच अंबानी परिवार (Nita Ambani) के किए गए एक और कार्य की चर्चा होने लगी है। बेटे की शादी से पहले जामनगर में 14 मंदिरों का निर्माण करवाया जा रहा है।

अपनी डिफरेंट सोच से जीता लोगों का दिल 

Nita Ambani

नीता अंबानी (Nita Ambani) अपने अद्भुत कार्यों के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार भी उन्होने एक बहुत शानदार पहल की है। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी अपने बेटे की शादी से पहले जामनगर को बड़ा तोहफा दे रही हैं। रिलायंस फाउंडेशन जामनगर क्षेत्र में 14 मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है। जिसका वीडियो नीता अंबानी ने शेयर भी किया है। नीता अंबानी इस मंदिर के जरिए अपनी छोटी बहू का स्वागत करेंगी।

संस्कृति और कला का संगम 

ये भव्य मंदिरों भारतीय संस्कृति का बखान करेंगे। इन मंदिरों में देवी देवाताओं की मूर्तियों के साथ उनसे जुड़ी रोचक कहानियां चित्रों के माध्यम से देखने के मिलेगी। मंदिरों में एक और खास बात है की ये भारत की कला को समेटे हुए है। यहां कई सारे राज्यों के अलग-अलग कारिगार और चित्रकार मिलकर काम कर रहे हैं। नीता अंबानी (Nita Ambani) चाहती थी की जो भी इन मंदिरों के दर्शन करने आएं उन्हें भारत की संस्कृति और कला दोनों से जुड़ने का मौका मिले। इसी सोच से साथ जामनगर में ये 14 मंदिर तैयार किए जा रहे हैं।

अतिथियों को मिलेगा सुखद अनुभव 

Nita Ambani

बता दें की अंबानी परिवार ने इसी क्षेत्र में एक अभ्यारण भी डेवलप किया है। जिसकी जिम्मेदारी खुद अनंत अंबानी उठा रहे हैं। वे खुद जानवरों का ध्यान रखते हैं और उन्हें रहने के लिए खुला वातवरण देते हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में आनेवाले अतिथियों को ये वनतारा अभ्यारण और नव निर्माण हो रहा ये मंदिर देखने के मिलेगा। अंबानी परिवार (Nita Ambani) अपनी तरक्की और सोच से हमेशा जाना जाता है। वे पाश्चात्य सभ्यता को अपनाते हुए अपनी संस्कृति से हमेशा जुड़े रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments