Homeखेल5 बार CSK को चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी...

5 बार CSK को चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी कप्तानी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज कल से होने जा रहा है। 22 मार्च को पहला मैच चैन्नई सुपर किंग्स और  और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के बीच खेला जाएगा। उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चैन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन को लेकर। 2023 की चैंपियन रह चुकी टीम चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान अब महेंद्र सिंह धोनी (#MSDhoni) नहीं रहे हैं। बल्कि इनकी जगह किसी को दे दी गई है।

#MSDhoni

IPL 2024 के आगाज से एक दिन पहले ब्रेकिंग न्यूज आयी है। महेंद्र सिंह धोनी (#MSDhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी है और उनकी जगह अब टीम के नए कप्तान हैं ऋतुराज गायकवाड़। ऋतुराज गायकवाड़ 27 साल के हैं, ये स्टार ओपनर चेन्नई टीम के चौथे कप्तान होंगे। इनने पहले महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (#MSDhoni) आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तान रह चुके हैं। इनके नेतृत्व में CSK 5 बार टाइटल जीत चुकी है। 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह सबसे महंगे खिलाड़ी थे और टीम ने अपना कप्तान भी बनाया। उन्होंने कुल 226 मैचों में कप्तानी की है और 133 जीत हासिल की। चेन्नई के लिए धोनी कप्तान के रुप बहुत लकी साबित हुए हैं। रोहित शर्मा के साथ धोनी सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान भी हैं। अब देखना होगा की इस नए कप्तान के साथ CSK कहां पहुंचेगी।

#MSDhoni

CSK के नए कप्तान की जानकारी आईपीएल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। सीएसके अपना पहला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ शुक्रवार 22 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। महेंद्र सिंह धोनी भले ही टीम के कप्तान नहीं है, पर टीम में उनका होना उनके फैंस के लिए सबसे अहम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments