Homeडेली न्यूजसाल पर पहला चंद्रग्रहण होली के दिन, जानिए क्या है समय

साल पर पहला चंद्रग्रहण होली के दिन, जानिए क्या है समय

खगोलीय घटनाएं वैज्ञानिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ग्रहों की चाल में परिवर्तन से राशियों पर भी अच्छा और बुरा प्रवाभ पड़ता है। खगोलीय घटनाओं में मुख्य रुप से महत्वपूर्ण होता है ग्रहण का लगना। इस साल का पहला चंद्रग्रहण 25 (Chandra Grahan) मार्च को लगने वाला है। सबसे अहम बात ये है की इस दिन होली है। तो जानते हैं त्योहार पर लगने वाला चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) का समय क्या है…

चंद्रग्रहण का समय 

Chandra Grahan

25 मार्च 2024 को चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) लगेगा सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर। यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगा। जानकारों के अनुसार ये ग्रहण 4 घंटे 36 मिनट तक रहेगा। ग्रहण के समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। जो इस प्रकार हैं-

ग्रहण शुरु होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा करें। किसी भी ग्रहण के समय में दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान जरुर करना चाहिए। ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए। जल भी इस दौरान तुलसी पत्ते का डालकर पीएं।

 साल 2024 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे

सबसे पहला ग्रहण 25 मार्च को होली के दिन लग रहा है, जो चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) है। इसके बाद 8 अप्रैल 2024 को लगेगा सूर्य ग्रहण, जो भारत में नहीं देखा जा सकेगा। साल का तीसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 18 सिंतबर को, यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। साल का आखिरी और चौथा ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जो 2 अक्टूबर को लगेगा।

चंद्रग्रहण के समय संयम रखकर भगवान का जप करना बहुत शुभ माना जाता है। “ऊं नमो नारायणाय’ मंत्र का 8 हजार बार जप करने से आपको मानसिक और आध्‍यात्मिक लाभ मिलता है। इस मंत्र का जाप करने से स्‍मरण शक्ति बढ़ती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments