Homeखेलआज से देखें WPL सीजन-2, मुंबई इंडियन की होगी दिल्ली कैपिटल्स से...

आज से देखें WPL सीजन-2, मुंबई इंडियन की होगी दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर

आज से WPL 2024 (वुमेन्स प्रीमियर लीग) शुरु होने जा रहा है। साल 2023 में शुरु हुई ये लीग अपने दूसरे संस्करण की ओर बढ़ रहा है। पहले टाइटल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस थी। आज का मैच मुंबई इंडियंस और पिछली बार की उप-विजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। खेल (WPL) शाम 7 बजे से शुरु हो जाएगा। उससे पहले ओपनिंग सेरेमनी में कई बड़े कलाकारों की प्रस्तुति होने वाली है।

ओपनिंग सेरेमनी (WPL) में किंग खान की प्रस्तुति

दूसरे वुमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का आगाज आज होने जा रहा है। WPL के जरिए महिला खिलाड़ियों को भी अंतरार्राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन दिखाने का मौका मिला रहा है। भारत की अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन दिन ब दिन बेहतर होता जा रहा है। शाम 6 बजे खेल के लिए दिल्ली और मुंबई की टीम तैयार है।

खेल (WPL) से पहले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी होगी। उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान की धमाकेदार पर्फॉर्मेंस होगी। किंग खान सहित अभिनेता शाहिद कपूर, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन और टाइगर श्रॉफ जैसे फिल्म सितारे दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

पहले मैच (WPL) की दोनों टीम 

मुंबई इंडियंस की टीम  – हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, शबनिम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, अमनदीप कौर, साइका इशाक

दिल्ली कैपिटल्स की टीम – शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजाने कैप, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, शिखा पांडे, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, पूनम यादव, तितास साधु।

WPL 2024 का प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर किया जाएगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरु होंगे। वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमाज पर देखने को मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments