HomeखेलIND Vs AUS मैच आज, वर्ल्ड कप 2023 का बदला 2024 में...

IND Vs AUS मैच आज, वर्ल्ड कप 2023 का बदला 2024 में लेगी अंडर 19 टीम

बेनोनी (साउथ अफ्रीका) : अंडर 19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup) का फाइनल मुकाबला आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रहा है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कामयाबी के लिए कमर कस ली है। यदि आज भारत जीतता है तो यह आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप में भारत का छठा खिताब होगा। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला आज भारत की अंडर 19 टीम ले सकती है। खेल में बस कुछ देर ही बाकी है..

2023 का बदला अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में 

U19 World Cup

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ वर्ल्डकप 2023 सभी को याद है। जहां सीरीज के सभी मैच जीतकर भारत को फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार मिली थी। आज उसी हार का बदला भारत की अंडर 19 टीम (U19 World Cup) लेने जा रही है। बेनोनी में आज दोपहर 1.30 बजे भारत का मुकाबला आस्ट्रेलिया से होने जा रहा है। फैंस के लिए आज का मुकाबला बहुत रोमांचक होने वाला है।

इस सीरीज में इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनायी। वहीं सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री ली। जिसके बाद आज ये दोने टीमों की फाइनल (U19 World Cup) में जोरदार भिड़ंत होने जा रही है।

भारत का पलड़ा भारी 

U19 World Cup

भले ही भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2023 में हार मिली हो। फिर भी आज के खेल में भारतीय टीम की जीत के उम्मीद कई ज्यादा है। जिसकी सबसे अहम वजह है कि अंडर-19 विश्व कप (U19 World Cup) के इतिहास में भारतीय टीम का सबसे ज्यादा बार सफल होना। विश्व कप अंडर 19 में भारतीय टीम साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 की वितेजा रही है। यही वजह है की आज के खेल में भी भारत का पलड़ा भारी है। यदि आज भारतीय टीम जीतती है तो इस सीरीज में यह उसका छटा खिताब होगा।

भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ी

टॉप स्कोरर में नाम है कप्तान उदय सहारन और मुशीर खान का। वहीं टॉप विकेट टेकर में सौम्य पांडे पहले नंबर पर हैं। आज की टीम में कप्तान उदय सहारन के साथ आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, प्रियांशु मोलिया, सचिन धास, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी और सौम्य पांडे मैदान में उतरेंगे।

फैंस बेसब्र, यहां देखे मैच 

मुकाबला कड़ा है, जो दोपहर 1.30 बजे शुरु हो जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आधे घंटे पहले मैदान में टॉस के लिए उतरेगी। अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच बेनोनी के विलोवमूर पार्क स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। खेल को देखने के लिए स्टार के चैनल पर जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments