Homeडेली न्यूज75th Republic Day : पहली बार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी करेंगी...

75th Republic Day : पहली बार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी करेंगी परेड

75वां गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) समारोह में इस बार महिला केंद्रित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के अनुसार इस बार गणतंत्र दिवस का थीम रखा गया है ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’। जिसकी तैयारियां भी शुरु हो चुकी है। इस बार 26 जनवरी को कर्त्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य विषय होगा ‘भारत का लोकतंत्र और एक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प’।

सेना की तरफ से आयी जानकारी 

भारत की तीनों सेनाओं में आज के समय में महिला शक्ति का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। देश के हर विशेष अवसर पर भारतीय सेना की महिलाएं अपनी विशेष प्रतिभा दिखा रही हैं। इसी क्रम मेंं भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर मनीष ने गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) परेड को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है।

पहली बार तीनों सेनाओं में महिला टुकड़ी का मार्च 

75th Republic Day

75वें गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) परेड में पहली बार तीनों सेनाओं से सिर्फ महिलाओं की टुकड़ी भी मार्ग पर मार्च करते हुए दिखाई देंगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ियों में भी महिला कर्मी शामिल होंगी। इस परेड में 48 महिला अग्निवीर भी हिस्सा ले रहीं है। परेड की शुरुआत भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ 100 महिला कलाकारों द्वारा की जाएगी।

पाकिस्तान पर जीत का प्रतिक सी-295 एयरक्राफ्ट

विंग कमांडर मनीष ने कहा, ‘गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) परेड पर पहली बार सी-295 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेने वाला है। भारतीय वायुसेना इस परेड में टैंगेल एयरड्रॉप को भी चित्रित करेगी। इस एयरक्राफ्ट ने 1971 में पाकिस्तान पर भारत को जीत दिलाया था। इसके साथ ही एक डकोटा और दो डोर्नियर एयरक्राफ्ट टैंगोल फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। इसके साथ ही एलसीए तेजस भी पहली बार गणतंत्र परेड में शामिल होंगे। चार एयरक्राफ्ट तेजस फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे।

फ्रांस के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि 

गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे। परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी हिस्सा लेंगे। इस वर्ष परेड देखने के लिए लगभग 13,000 ‘‘विशेष अतिथियों’’ को भी आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments