Homeट्रेंडिंग न्यूज़अब लेडी सिंघम करेगी गुंडो का अंत

अब लेडी सिंघम करेगी गुंडो का अंत

नवरात्रि के शुरुआत के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी आनेवाली फिल्म का लुक रिवील किया है। जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पोस्ट लुक में दीपिका पादुकोण बहुत ही एंग्री लुक में नज़र आ रही हैं। उन्होंने पुलिस की यूनिफॉर्म पहनी है और किसी गुंडे को पंच मार रही हैं। क्या है पूरा माजरा जानते हैं..

नवरात्र पर पोस्टर रिलीज की खास वज़ह 

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी आनेवाली फिल्म सिंघम अगेन के लुक को रिवील किया है। जिसमें उनका बहुत ही अलग अंदाज नज़र आया है। वैसे दीपिका गुंडो की पिटाई करते पहले भी दिख चुकी हैं, पर इस बार तरिका कुछ अलग होने वाला है। जो नवरात्र के अवसर पर बहुत सही लग रहा है।

एक्ट्रेस का खतरनाक रुप 

Deepika Padukone

फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नज़र आने वाली हैं। जिसमें वो पुलिस अफसर के रोल में होंगी और इनके किरदार का नाम है “शक्ति शेट्टी”। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज शेयर की हैं, जिसमें पुलिस की वर्दी पहने हुए एक्ट्रेस का खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। दीपिका गुंडे के ऊपर बैठकर उसके बाल को एक हाथ के खींच रही हैं और दूसरे हाथ से उसके माथे पर पिस्तौल ताने हुए हैं।

गुंडो का होगा अंत 

अभिनेत्री का ये लुक इस बात को पूरा तरह बयां कर रहा है की जिस प्रकार मां दुर्गा राक्षसों का संहार करती हैं। उसी तरह शक्ति शेट्टी फिल्म में गुडों को सबक सीखाएंगी। जब-जब धरती पर राक्षसों ने आतंक मचाया है तब देवी ने उनका अंत किया है। कुछ ऐसा ही फिल्म “सिंघम अगेन” में होने वाला है।

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। रोहित ने साल 2022 में आई फिल्म ‘सर्कस’ के दौरान अपनी ‘लेडी सिंघम’ का खुलासा कर दिया था। उन्होंने बता दिया था कि दीपिका पादुकोण ही ‘सिंघम अगेन’ में उनकी लेडी सिंघम बनेंगी।

पोस्टर पर लाइक और कमेंट्स की आयी बाढ़ 

Deepika Padukone

फिलहाल फिल्म अभी बन रही है, और कब तक तैयार होगी इससे जुड़ी कोई खबर नहीं आयी है। फैंस के लिए दीपिका का ये लुक उन्हें खुश करने के लिए काफी है। जिस पर लाइक और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। इंस्टाग्राम पर दीपिका के पोस्ट पर उनके पति और एक्टर रणबीर सिंह ने भी कमेंट किया की “आग लगा देगी”। शक्ति शेट्टी को देखने के लिए अब फैंस बेसब्री से इंतजार करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments