Homeट्रेंडिंग न्यूज़Pushpa 2 : आखों में खौफ लिए पुष्पा राज त्रिशुल से कर...

Pushpa 2 : आखों में खौफ लिए पुष्पा राज त्रिशुल से कर रहे दुश्मनों का अंत

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेडेट फिल्म पुष्पा के सेकंड पार्ट का टीजर रिलीज हो चुका है। इस सेकंड पार्ट का नाम है “पुष्पाः द रूल” (Pushpa 2)। फिल्म के मुख्य किरदार अल्लू अर्जुन का आज 42वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर फिल्म का टीजर देख अल्लू अर्जुन के फैन्स बहुत खुश हो गए हैं। टीजर ने रिलीज होते के साथ तगड़े व्यू बना लिए। फिल्म का पहला पार्ट शानदार था। यहीं वजह है की डायरेक्टर के ऊपर दूसरे पार्ट को भी उतना ही शानदार बनाने का प्रेशर है।

पुष्पा राज की हुई जबरदस्त एंट्री  

पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2) का आज रिलीज हुआ टीजर 1 मिनट 8 सेकंड का है। जिसमें अल्लू अर्जुन का लुक कल्पना से परे दिखाई दिया। पुष्पा की एंट्री होती है मां काली की मूर्ति की सामने। पुष्पा के पैरों में घुंघरू हैं, कानों में झुमका और आंखों में काजल है। पुष्पा राज गुस्से में दिखाई दे रहे हैं, जैसे राक्षसों का नाश करते समय मां दुर्गा, काली का रुप लेती हैं। उसी तरह पुष्पा राज भी अपने दमदार लुक में में गुंडों की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।

दुश्मनों का अंत करेगा पुष्पा (Pushpa 2)

टीजर (Pushpa 2) में पुष्पा का अंदाज बहुत ही यूनिक दिखाई दे रहा है। वो साड़ी पहने हुए है और हाथों में त्रिशूल लिए दुश्मनों से लड़ रहा है। फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार ने इस टीजर के जरिए ये बता दिया है की पहले पार्ट की तरह दूसरा पार्ट भी धूम मचाने वाला है।

एक्टर ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा 

एक्टर अल्लू अर्जुन को इस नए पुष्पा लुक में देखकर सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने पुष्पा 2 के कैरेक्टर में अपना दम डाल दिया है। उनके फैंस उन्हें जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं, साथ ही फिल्म (Pushpa 2) के लिए शुभकामनाएं भी। टीजर में अपने फैंस का दिल जीत लेने के बाद अब सभी को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। वैसे फिल्म के ट्रेलर की कोई जानकारी अभी नहीं है, पर पुष्पा-2 इसी साल 15 अगस्त को रिलीज हो जाएगी। टीजर में रश्मिका मंधाना नज़र नहीं आयीं,पर उम्मीद की जा रही है ट्रेलर में जरुर वे भी कुछ हटकर दिखाई देगीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments