Homeडेली न्यूजPushpa 2 : नए पोस्टर में दिखाई दी टीजर की डेट, डेविड...

Pushpa 2 : नए पोस्टर में दिखाई दी टीजर की डेट, डेविड वॉर्नर ने किया कमेंट

आने वाली 8 तारीख को पुष्पा 2′ का टीजर रिलीज हो जाएगा। फिल्म के मुख्य किरदार अल्लू अर्जुन का इस दिन जन्मदिन है, इसी वजह से टीजर के लिए इस डेट को चुना गया है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म (Pushpa 2) का एक पोस्टर जारी किया। जिस पर फैंस की शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिली।

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा के सेकंड पार्ट (Pushpa 2) का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। नया पोस्टर आते ही फैंस अब जल्द ही बस फिल्म रिलीज की डेट जानना चाह रहे हैं। पर फिलहाल हम फिल्म के नए पोस्टर की बात करेंगे।

पोस्टर में दिखाई दी पुष्पा भाई की झलक

पोस्टर में घुंघरू बांधे एक पैर को दिखाया गया है, जिसे देखकर यही समझा जा रहा है की ये पुष्पा राज का ही होगा। इससे पहले फिल्म से अल्लू अर्जुन के चेहरे और हाथ का लुक जारी किया गया था। अल्लू अर्जुन की एक्टिंग इस फिल्म में  बहुत ही शानदार रही है। उन्हें पुष्पा के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) भी मिल चुका है। उनकी एक्टिंग इतनी ज्यादा पसंद की गई की लोग उन्हें पुष्पा भाई के नाम से पुकारने लगे।

Pushpa 2

पुष्पा-2 की कास्ट की बात की जाएं तो, अल्लू अर्जुन के साथ इसमें रश्मिका मंदाना, विजय सेतुपति, प्रियामणि, प्रकाश राज और सज्जाद डेलाफ्रूज रहेंगे। इसके साथ ही और बड़े एक्टर या एक्टर्स की गेस्ट एपरिंग की बात कही जा रही है। जिसे लेकर अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं आयी है।

अब बस पुष्पा के फैंस को 8 मार्च का इंतजार है, जब अल्लू अर्जुन अपने फैंस के सामने फिल्म का टीजर लेकर आएंगे। फैंस अभी से अपने फेवरेट एक्टर को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। यह फिल्म इंडिया के बाहर भी बहुत पसंद की गई। यही वहज है की जब फिल्म का पोस्टर आया तो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भी कमेंट करने से नहीं रुक पाएं। वॉर्नर ने पोस्टर पर कमेंट किया, उन्होंने लिखा ‘वाह! सुपर!’। पुष्पा का जलवा बरकरार है, अब देखना होगा क्या पुष्पा 2 भी उतनी ही दमदार होगी, जितनी पुष्पा थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments