Homeट्रेंडिंग न्यूज़दिल्ली में छुपकर बैठा था हल्द्वानी हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक,...

दिल्ली में छुपकर बैठा था हल्द्वानी हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक, पुलिस ने धर दबोचा

उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 फरवरी को हुई हिंसा (Haldwani Violence) का मास्टर माइंड आरोपी आज पकड़ा गया है। उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस कर अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मास्टर माइंड कि गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को अन्य 8 आरोपियों की तलाश है।

क्या हुआ था हल्द्वानी में 8 फरवरी को 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर अचानक हमला (Haldwani Violence) हो गया। कुछ उपद्रवियों ने दंगा कर दिया। इस दंगे में छह लोगों को मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। घायलों में पुलिसकर्मी और मीडिया के लोग भी शामिल थे।

बनभूलपुरा शहर में पुलिस बल और नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला और एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी गई।  घटना के बाद पुलिस को मिले वीडियों के आधार पर जांच शुरु की गई। जिसमें अब्दुल मलिक इस हिंसा का मास्टर माइंड पाया गया। जिसके बाद से ही पुलिस को आरोपी की तलाश थी। जिसमें आज 24 फरवरी को उत्तराखंड की पुलिस को सफलता मिल गई है।

पुलिस ने आरोपी (Haldwani Violence) की दी जानकारी 

Haldwani Violence

हिंसा (Haldwani Violence) का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा हिंसा के 16 दिन बाद मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दिल्ली में छुपकर बैठा था। पुलिस को जैसे ही उनके पते की जानकारी हुई, वह तुरंत एक्शन में आयी और दोषी पकड़ा गया।  पुलिस के मिली इस सफलता के बाद अब जल्द ही आरोपी के अन्य साथियों का भी पता चल जाएगा। बता दें की हल्द्वानी में हुई इस हिंसा मामले में अब तक 81 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments