Homeडेली न्यूज73वें गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई

73वें गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई

73वें गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई, बधाई की हम उस देश के नागरिक हैं, जहां के लोकतंत्र और निर्णय में जनता का अहम स्थान है। देश की आजादी से लेकर उसके लोकतंत्र के निर्माण तक की पूरी कहानी पर हर भारतीय को गर्व है।

भारत के लोकतंत्र में हर अहम बातों का ध्यान रखा गया है, जिसकी हर बात को यदि आम व्यक्ति समझना चाहे तो उसे अपने हर प्रश्न का उत्तर मिल जाता है। बाबा साहब अम्बेडकर के अनुसार लोकतंत्र का अर्थ होता है, एक ऐसी जीवन पद्धति जिसमें स्वतंत्रता, समता और बंधुता समाज , जीवन के मूल सिद्धांत होते हैं।

तो इस 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएं। गर्व करें की आज हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं, जहां हर इंसान को अपनी बात रखने का अधिकार हैं, कई देश ऐसे है जहां इंसानों को किसी प्रकार का अधिकार नहीं है, महिलाओं को शिक्षा जैसे आम अधिकार नहीं मिले हैं। पर भारत देश खुद में एक बड़ी मिसाल हैं, जहां हम सुरक्षित और खुशहाल जीवन जी रहें हैं। तो गर्व से कहें की हम भारतीय हैं ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments