Homeखेलनीलामी से पहले बड़ा बदलाव, मुंबई इंडियन्स के नए कप्तान बनें "Hardik...

नीलामी से पहले बड़ा बदलाव, मुंबई इंडियन्स के नए कप्तान बनें “Hardik Pandya”

साल 2024 में होने वाले आईपीएल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकलकर आयी है। 10 साल से मुंबई इंडियन्स टीम के कप्तान बने रोहित शर्मा को हटाया जा रहा है। जिसकी खास वजह है की मुंबई इंडियन्स को मिल रही लगातार हार। आगामी सीजन के लिए एक अच्छी टीम को तैयार करना जरुरी है। इसी सोच के साथ अब मुंबई इंडियन्स के नए कप्तान अधिकारिक तौर पर चुने गए हैं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)।

अधिकारिक पुष्टि की मुंबई इंडियन्स ने 

Hardik Pandya

कई दिनों से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर ये चर्चा बनी हुई हुई थी की वे मुंबई इंडियन्स के नए कप्तान बन सकते हैं। पर अब इस पर आधिकारिक तौर पर पुष्टी हो चुकी है। मुंबई इंडियन्स ने एक बयान जारी कर बता दिया है कि IPL 2024 में टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे।

टीम के लिए आसान नहीं रहा ये फैसला

मुंबई इंडियंस के लिए यह फैसला आसान नहीं रहा। पर पिछले तीन सीजन से टाइटल नहीं जीत पाने वाली अपनी टीम में बदलाव करना उसके लिए जरुरी था। 2024 आईपीएल की नीलामी 19 दिसंबर को आयोजित होगी। उससे पहले मुंबई इंडियन का ये बदलाव आने वाले सीजन को लेकर फैंस में उत्सुकता बढ़ा रही है।

रोहित की कप्तानी में पांच बार जीता खिताब 

साल 2013 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के कप्तान बने थे। इस टीम ने सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीते। रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन में मुंबई की टीम प्लेऑफ तक तो पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले तक नहीं पहुंच पाई। इन्हीं सब बातों को ध्यान रखते हुए इस फ्रेंचाइजी में बड़े बदलाव किए गए हैं।

हार्दिक पांड्या नई उम्मीद बने मुंबई इंडियन्स के 

Hardik Pandya

अब मुंबई इंडियन्स को अपने नए कप्तान से कई उम्मीदें हैं। जहां नए कप्तान एक बड़े समझौते पर शामिल होंगे वहीं उनकी जिम्मेदारी भी बहुत बड़ी रहेगी। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में पहली बार कप्तान बनते ही गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना दिया था। दूसरे सीजन में भी वह अपनी टीम को फाइनल तक लेकर गए। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का अच्छा प्रदर्शन देखकर ही उन्हें रोहित शर्मा से रिप्लेस किया गया है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments