Homeट्रेंडिंग न्यूज़लालकृष्ण आडवाणी भारत रत्न से हुए सम्मानित, राष्ट्रपति ने घर पर प्रदान...

लालकृष्ण आडवाणी भारत रत्न से हुए सम्मानित, राष्ट्रपति ने घर पर प्रदान किया पुरस्कार

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को आज ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को उनके घर जाकर सम्मान प्रदान किया। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे।

Lal Krishna Advani

राष्ट्रपति कार्यालय से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई। रविवार 31 मार्च को भारत देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भारत रत्न प्रदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी जी के निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार वितरण के दौरान दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सरकार की तरफ से कुल 10 लोग मौजूद रहे।

लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) की ओर से परिवार के 10 लोग भी उपस्थित हुए। इससे पहले 30 मार्च की संध्या को चार शख्सियतों को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जा चुका है। लालकृष्ण आडवाणी और उनके परिवारजनों ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। घर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम रखने के पीछे का मकसद आडवाणी की सेहत और वृद्धावस्था है।

Lal Krishna Advani

लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन में कई अहम कार्य किए हैं। उनका जन्म तो वैसे पाकिस्तान में हुआ था, पर एक घटना के तुरंत बाद उन्होंने काराची छोड़ दिया। वे 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। तब उन्होंने कराची-लाहौर में शाखा लगाई थी। पर एक दिन कराची में हुए धमाके ने उनकी दुनिया बदल दी और वे 12 सितंबर 1947 को कराची छोड़कर भारत आ गए। भारतीय जनता पार्टी को लालकृष्ण आडवाणी जी और अटल बिहारी वाजपेयी जी जोड़ी ने मिलकर ही एक नयी पहचान दिलायी थी। इस जोड़ी ने कई बड़े काम किए। राम मंदिर को फिर से बनाने की पहल लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी ने ही की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments