Homeदेशनहीं रहे पंकज उधास, फैंस कह रहें "जिएं तो जिएं कैसे बिन...

नहीं रहे पंकज उधास, फैंस कह रहें “जिएं तो जिएं कैसे बिन आपके…! “

मशहूर गायक और गज़ल (Pankaj Udhas) के उस्ताद पंकज उधास का आज निधन हो चुका है। गायक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इनकी गायकी ने  हर उम्र के लोगों को दीवाना बनाया है। पंकज उधार के हर गीत एक से एक बढ़कर एक रहे हैं, पर एक गाना जो हर दिल के करीब रहा है वो है “चिट्ठी आयी है”।

बेटी ने शेयर की जानकारी 

Pankaj Udhas

72 साल की उम्र में आज गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) का निधन हो गया है। उनकी बेटी नायाब उधास ने उनकी की मौत की खबर शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा ” बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है, वो लंबे समय से बीमार थे। 10 दिनों पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।

कल होगा अंतिम संस्कार (Pankaj Udhas)

वहीं पंकज उधास (Pankaj Udhas) के पीआर की तरफ से भी ये सूचित किया गया है की गायक का आज सुबह करीब 11 बजे निधन हो गया है। वे 10 दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। पंकज उधास के निधन की खबर के बाद से सभी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। गायक का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

Pankaj Udhas

उनका (Pankaj Udhas) जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। संगीत की शुरुआत उन्होंने 6 साल की उम्र से ही कर दी थी। उनके गीत और गज़ल को हर उम्र के लोगों ने पसंद किया। उनके सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गीत और गज़ल में शामिल हैं ‘जिएं तो जिएं कैसे बिन आपके…’ ,  ‘चिट्ठी आई है…’,  और “चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे बाल…”।

गायक पंकज उधास को संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए साल 2006 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके दो बेटियाँ हैं। एक बेटी का नाम नायाब और दूसरी बेटी का नाम रेवा है। पंकज उधास ने अपना स्टेज परफॉर्मेंस लता मंगेश्कर के साथ किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments