Homeट्रेंडिंग न्यूज़अयोध्या राम मंदिर में लगे सोने के दरवाजे, इनकी ख़ासियत जान कर...

अयोध्या राम मंदिर में लगे सोने के दरवाजे, इनकी ख़ासियत जान कर रह जायेंगे दंग !

अयोध्या में भगवान श्रीराम (Ram Mandir Golden Gate) के आने की तैयारियां बहुत ही जोरशोर से चल रही हैं। 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। ऐसे में राम मंदिर प्रत्येक दिन किसी नई खूबी को लेकर चर्चा का विषय बना रहता हैं। फिर चाहे बात नेपाल से आयी शालिग्राम शिलाओं हो, या मंदिर के डिज़ाइन, या फिर भगवान रामलला को पहनाये जाने वाले वस्त्र आभूषणों की।

राम मंदिर में होंगे सोने के दरवाजे

Ram Mandir Golden Gate

इस बार श्री राम मंदिर अपने दरवाजों को लेकर चर्चा में है। अयोध्या से जो फोटो सामने आई हैं उसमे राम मंदिर (Ram Mandir Golden Gate) के सोने से बने दरवाजों को साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। इसके ऊपर काफी खूबसूरत ढंग से नक्काशी की गई है।

जानकारी के मुताबिक यह दरवाजा 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। इस दरवाजे को अभी फर्स्ट फ्लोर पर लगाया गया है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे, जिनमें से 42 पर 100 किलो सोने की परत चढ़ाई जाएगी। सीढ़ियों के पास लगने वाले चार दरवाजों पर सोने की परत नहीं चढ़ाई जाएगी। आने वाले तीन दिनों में इस तरह के 13 और सोने के दरवाजे लगाए जाएंगे।

क्या खास है इन दरवाजों(Ram Mandir Golden Gate) में ?

राम मंदिर के सोने के दरवाजों (Ram Mandir Golden Gate) की जो तस्वीर सामने आई है, उसके ठीक बीच में दो हाथी बने हुए हैं। यह दोनों हाथी लोगों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ऊपरी हिस्से में महल जैसी आकृति बनी हुई है। यहां पर दो द्वारपाल हाथ जोड़े हुए हैं।

वहीं, दरवाजे के निचले हिस्से में चौकोर आकार में खूबसूरत आर्टवर्क बना हुआ है। इन दरवाजों के लिए खास तरह की लकड़ियां महाराष्ट्र से लाई गई हैं। बताया जाता है कि जिस लकड़ी से यह दरवाजे बनाए गये हैं वह 1000 साल तक भी ख़राब नही होगी। इसके अलावा इन दरवाजों को बनाने वाले कारीगर कन्याकुमारी से आए हैं।

राम मंदिर |(Ram Mandir Golden Gate) की तैयारी हैं जोरों पर

ram mandir golden gate

गौरतलब है कि अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके साथ ही साथ यहां पर मंदिर परिसर का भी निर्माण चल रहा है। हाल ही में मंदिर परिसर की रात के वक्त की तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में राम मंदिर का परिसर काफी भव्य लग रहा है। बता दें कि मंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमा भी बेहद खास होने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments