Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडमुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडानी, बनें एशिया के सबसे अमीर...

मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडानी, बनें एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स 2024 (‌‌Bloomberg Billionaires Index) की दुनिया के टॉप 50 अरबपतियों की सूची तैयार है। जिसके अनुसार भारत के उद्योगपति गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस सूची में भारत के कुल 4 अमीरों ने अपनी जगह बनाई है। बड़ी बात है ये की अब भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी नहीं बल्कि गौताम अडानी हैं। बताते हैं ब्लूमर्ग की इस सूची में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है….

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति अडानी 

‌‌Bloomberg Billionaires Index हर साल दुनिया भर के अमीरों की सूची तैयार करता है। जिसके अनुसार गौतम अडानी शीर्ष 12 उद्योगपतियों में सूची में शामिल हो चुके हैं। इस सूची के अनुसार अडानी ने और भी खास जगह हासिल की है। रिपोर्ट के अनुसार अडानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति तो है ही साथ ही वे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ 97.6 बिलियन डॉलर (8.12 लाख करोड़ रुपए) है।

अंबानी का नंबर अडानी के बाद 

दुनिया के सबसे अमीरों की सूची (‌‌Bloomberg Billionaires Index) में रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 13वें स्थान पर हैं। वे गौतम अडानी से 1 कदम पीछे रह गए हैं। वहीं भारत की बात करें तो मुकेश अंबानी अब भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ 97 बिलियन डॉलर (8.07 लाख करोड़ रुपए) है।

टॉप 50 (‌‌Bloomberg Billionaires Index) में ये 2 भारतीयों भी शामिल

दुनिया के 50 सबसे अमीरों की सूची में कुल चार भारतीयों के नाम शामिल हैं। गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के अलावा दो भारतीयों के नाम शामिल हैं। 38वें स्थान पर भारत के शापूर मिस्त्री का नाम शामिल है। जिनकी कुल संपत्ति है 34.6 बिलियन डॉलर (2.88 लाख करोड़ रुपए)। इसी सूची में 45वें स्थान हैं, HCL टेक्नॉलोजीज के को-फाउंडर शिव नाडर। जिनकी कुल संपत्ति है 33 बिलियन डॉलर (2.74 लाख करोड़ रुपए)।

कौन है दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति!

दुनिया टॉप 50 अमीरों की सूची में अब भी वहीं नाम शामिल है, जो पहले था। यानी की सोशल मीडिया साइट X, Starlink और टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk)। जिनकी कुल नेटवर्थ है 220 बिलियन डॉलर (18.30 लाख करोड़ रुपए)। हालाकि इस साल एलन मस्क की संपत्ति में थोड़ी गिरावट आयी है। इसके बावजूद वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के टॉप पर विराजमान हैं।

दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति 

टॉप 50 अमीर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में एलन मस्क के बाद कौन हैं ये भी जानिए। दुनिया के दूसरे सबसे धनवान व्यक्ति हैं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस। जेफ की कुल संपत्ति है 169 बिलियन डॉलर (14.05 लाख करोड़ रुपए)।

तीसरा सबसे धनवान व्यक्ति 

दुनिया के तीसरे सबसे धनवान व्यक्ति हैं लग्जरी फैशन ब्रांड LV के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट। बर्नार्ड की कंपनी दुनिया भर में छायी हुई है। यही वजह है की वे दुनिया के शीर्ष बिलेनियर्स की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ है 168 बिलियन डॉलर (लगभग 13.97 लाख करोड़ रुपए)।

ये हैं दुनिया के टॉप 10 बिलेनियर्स 
  1. एलोन मस्क(अमेरिका) – 220 अरब डॉलर
  2. जेफ बेजोस (अमेरिका)- 169 अरब डॉलर
  3. बर्नार्ड अरनॉल्ट (फ़्रांस) – 168 अरब डॉलर
  4. बिल गेट्स (अमेरिका) – 138 अरब डॉलर
  5. स्टीव बाल्मर (अमेरिका) -128 अरब डॉलर
  6. मार्क जुकरबर्ग (अमेरिका) – 126अरब डॉलर
  7. लैरी पेज (अमेरिका) – 124 अरब डॉलर
  8. वॉरेन बफेट(अमेरिका)- 122 अरब डॉलर
  9. लैरी एलिसन(अमेरिका)- 120 अरब डॉलर
  10. सर्गेई ब्रिन (अमेरिका) -117 अरब डॉलर
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments