Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडकल आएंंगे राम, सज गया अयोध्या धाम...

कल आएंंगे राम, सज गया अयोध्या धाम…

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले के अनुष्ठान चल रहे हैं। आज रविवार के दिन 114 कलशों के जल से भगवान राम की प्रतिम को स्नान कराया जाएगा। इसके साथ ही आज रामलला के मंडप की भी पूजा होगी। अयोध्या नगरी (Ayodhya Nagari) की हर गली, हर चौराहा दिपावली त्यौहार की तरह सज गया है। चारों तरह सिर्फ राम की गूंज सुनाई दे रही है। यहां आने वाले भक्तों को अलग सुखद अनुभव प्राप्त हो रहा है। जो भक्त अयोध्या नहीं पहुंचे हैं उनके लिए प्राण प्रतिष्ठा के लिए हुई सजावट की कुछ खास तस्वीरें..

लाइटिंग शो में चल रही रामकथा

Ayodhya Nagari

ये सुंदर दृश्य 20 जनवरी की शाम का है। तस्वीर अयोध्या नगरी (Ayodhya Nagari) से राम मंदिर की कुछ दूरी से कैप्चर की गई है। राम मंदिर की सुंदर सजावट के साथ वहां की ये सुंदर लाइटिंग भक्तों को बहुत लुभावनी लग रही हैं। मंदिर पर रोशनी के साथ रामकथा भी चल रही है। इसके साथ ही रामभजन से सुनाई दे रहे हैं।

Ayodhya Nagari

रामलला के मुख्य मंदिर के बाहर का ये दृश्य है। जो कई रंगों के फूलों से सजा हुआ है। जिसका मुख्य द्वार सोने का है जो सुंदर तोरण से सजा हुआ है। चारों तरफ सुंदर लाइटों का भी प्रयोग किया गया है।

Ayodhya Nagari

गर्भगृह का गुंबद इस तरह सजा हुआ है। ऊपरी हिस्से में पत्थरों पर हुई सुंदर कटाई के बीच से आती हुई रोशनी मंदिर को और सुंदर बनाती है। राम मंदिर की सजावट के लिए पुष्प देश और विदेश से अयोध्या में पहुंचे हैं। जिनका सही इस्तेमाल कर कलाकारों ने ये सुंदर सजावट की है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए फूल थाईलैंड और अर्जेंटीना से भारत पहुंचे हैं।

Ayodhya Nagari

राम मंदिर में आज होने वाले जलअभिषेक की जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से “X” पर साझा कर दी गई थी। जिसमें प्रात: काल से लेकर संध्या आरती और रात्रि पूजन की पूरी जानकारी बतायी गई है। भक्तों को बस सिर्फ एक दिन की प्रतिक्षा और है, फिर अयोध्या के राम मंदिर में भगवान विराजमान हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments