Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनEasemytrip ने सस्पेंड की मालद्वीप की सभी फ्लाइट, महानायक ने भी किया...

Easemytrip ने सस्पेंड की मालद्वीप की सभी फ्लाइट, महानायक ने भी किया लक्षद्वीप का समर्थन

मालदीव-भारत के बीच लक्षद्वीप को लेकर चल रहे विवाद (Maldives vs Lakshadweep) ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। भारत के प्रधानमंत्री को लेकर मालदीव के कुछ मंत्रियों की उनके खिलाफ की गईं टिप्पणियों के बाद भारत की कई बड़ी हस्तियां लक्षद्वीप के समर्थन में उतर गयी हैं। मालदीव और लक्षद्वीप की खूबसूरती को लेकर चल रही बहस में देश की बड़ी हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी मालदीव और लक्षद्वीप पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं दूसरी और देश की बड़ी कंपनी Easemytrip ने भी मालदीव की फ्लाइट बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है।

वीरेंद्र सहवाग ने शेयर की लक्षद्वीप (Maldives vs Lakshadweep) की पिक्चर 

Maldives vs Lakshadweep

दरअसल इस विवाद पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने एक्स अकाउंट पर लक्षद्वीप की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने इस द्वीप समूह की काफी तारीफ भी की है। वीरेंद्र सहवाग ने अपनी पोस्ट में लिखा “चाहे वह उडुपी के खूबसूरत समुद्र तट हों, पोंडी में पैराडाइज बीच, अंडमान में नील और हैवलॉक और हमारे देश भर में कई अन्य खूबसूरत समुद्र तट हों, भारत में ऐसे कई अज्ञात स्थान हैं जिनमें कुछ बुनियादी ढांचे के समर्थन के साथ बहुत अधिक संभावनाएं हैं।”

भारत सभी आपदाओं को अवसर में बदलने के बारे में जानता है, और मालदीव के मंत्रियों द्वारा हमारे देश और हमारे प्रधानमंत्री पर किये गए यह कटाक्ष भारत के लिए एक महान अवसर है, ताकि लक्षद्वीप और अंडमान को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने और हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा सके।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने किया लक्षद्वीप (Maldives vs Lakshadweep) का समर्थन

Maldives vs Lakshadweep

वीरेंद्र सहवाग के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘वीरू पाजी .. यह बहुत जरूरी है और हमारी धरती की सही भावना के अनुरूप है…. हमारे अपने लोग सबसे अच्छे हैं .. मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे आश्चर्यजनक रूप से सुंदर जगह हैं .. आश्चर्यजनक समुद्र तट और पानी के नीचे का अनुभव है। हम भारत हैं, हम आत्मनिर्भर हैं, हमारी आत्मनिर्भरता पर आंच मत डालिए, जय हिंद।

Easemytrip ने सस्पेंड किये मालदीव के पैकेज और फ्लाइट बुकिंग

वहीं दूसरी और भारत के बड़ी कंपनी Easemytrip ने भी अपने देश और देश के प्रधानमंत्री के समर्थन में मालदीव के सभी पैकेज और उड़ानें सस्पेंड कर दी हैं। Easemytrip के सह-संस्थापक और CEO निशांत पिट्टी ने कहा है कि “देश की एकजुड़ता में शामिल होते हुए Easemytrip ने मालदीव के पैकेज और फ्लाइट बुकिंग को सस्पेंड करने का फैसला किया है।”

जानिए क्या है पूरा मामला?

पीएम मोदी ने लक्षद्वीप दौरे के साथ ही वहां के टूरिजम को प्रमोट किया। इसके बाद गूगल पर अचानक लक्षद्वीप को सर्च करने वालों की संख्या बढ़ गई। इसी के साथ सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की जाने लगीं। यह बहस चल पड़ी कि जब देश में इतनी खूबसूरत जगह है तो अपनी छुट्टी माने कहीं और क्यों जाएं? लोगों को मालदीव की बजाय लक्षद्वीप जाना चाहिए। इससे खफा होकर मालदीव के मंत्री ने टिप्पणी की तो भारत ने भी जवाब दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments