Monday, September 16, 2024
Homeट्रेवल-फूडWorld Biryani Day : जानिए क्यों सेलिब्रेट किया जाता है बिरयानी डे...

World Biryani Day : जानिए क्यों सेलिब्रेट किया जाता है बिरयानी डे ?

आज है विश्व बिरयानी दिवस (World Biryani Day)। जो हर साल जुलाई माह के पहले रविवार को मनाया जाता है।इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य बिरयानी के प्रति खास लगाव और इसके विविध स्वादों का जश्न मनाना है। यह दिन बिरयानी के महत्व और इसकी सांस्कृतिक धरोहर को पहचानने के लिए समर्पित है।

बिरयानी एक, बनाने के तरीके अनेक 

World Biryani Day

भारत देश में लगभग सभी राज्यो में चावल पसंद किया जाता है, जिसे कई अलग-अलग तरह से पकाया जाता है। पर सबसे पसंदीदा चावल का बना व्यंजन है “बिरयानी”। जो खाने वाले की चाह अनुसार आकार में ढल जाती है। जैसे वेज बिरयानी, मटर बिरयानी, पनीर बिरयानी, मीठी बिरयानी, तीखी बिरयानी, तवा बिरयानी और भी तरह-तरह की बिरयानी।

बिरयानी की सबसे अच्छी बात ये होती है की, इसके साथ कुछ बनाने की जरुरत नहीं होती। जैसे सब्जी के साथ चपाती तो दाल के साथ चावल। जबकि बिरयानी आपकी पसंद की सब्जियों से पहले ही सजी होती है। इसे थाल या प्लेट में निकाला और बस सीधे मुंह में। बिरयानी का आनंद तभी है जब इसमें भारतीय मसालों के साथ मौसमी सब्जियों का साथ बना रहे।(World Biryani Day)

बिरयानी दिवस (World Biryani Day) को मनाने का मुख्य क्या है?  

World Biryani Day

  1. बिरयानी वो स्वादिष्ट व्यंजन है जो हर उत्सव में बनाया जाता है। जो विभिन्न संस्कृतियों और क्षेत्रों में अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जाता है।
  2. भोजन के प्रति प्रेम और रुचि को साझा करने का एक तरीका है। इस दिन लोग विभिन्न प्रकार की बिरयानी बनाते और खाते हैं, और इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करते हैं।
  3. ये कई सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमियों से जुड़ी हुई है। इसे मनाने का उद्देश्य उन सांस्कृतिक धरोहरों को पहचानना और सम्मानित करना है।
  4. इस डे पर रेस्तरां और खाने-पीने के स्थान विशेष ऑफर और डिस्काउंट भी रखे जाते हैं। जिससे लोगों को विभिन्न प्रकार की बिरयानी का स्वाद चखने का मौका मिलता है।
  5.  लोगों को एक साथ आने, खाना पकाने, और भोजन का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित करता है यह दिन। यह सामाजिक और पारिवारिक बंधनों को मजबूत बनाने का एक माध्यम भी है।
  6. विश्व बिरयानी दिवस का मुख्य लक्ष्य इस अद्भुत व्यंजन के प्रति लोगों के प्यार और प्रशंसा को साझा करना है, और इसे अधिक व्यापक रूप से मनाना है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments