Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडमैनचेस्टर में छायी उड़ीया साड़ी पहनी ये महिला

मैनचेस्टर में छायी उड़ीया साड़ी पहनी ये महिला

साड़ी पहनकर फ्री होकर काम करना थोड़ा मुश्किल लगता है, ऐसे में एक महिला ऐसी हैं जिन्होंने मैराथन में भाग लिया वो भी साड़ी पहनकर। इस मुश्किल काम को बहुत ही सरलता से जिन्होंने कर दिखाया है उनका नाम है मधुस्मिता जना। इस मैराथन में कई प्रतिभागियों ने भाग लिया पर सभी की नजर जना पर आकर टीकी रही। सुंदर उड़ीया साड़ी पहने ये महिला वैसे तो कई दौड़ में भाग ले चुकी हैं, पर भारतीय परिधान के साथ रनिंग करना उन्हें स्पेशल बना गया। अब सोशल मीडिया पर हर तरफ मधुस्मिता की ही चर्चा हो रही है..

मधुस्मिता जना भारत के ओडिशा की रहने वाली है, जो 41 साल की हैं। इन्होंने मैनचेस्टर में आयोजित हुई एक मैराथन में भाग लिया। जिसमें उन्होंने 42.5 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे 50 मिनट में पूरी की। इससे पहले मधुस्मिता कई और मैराथन में भाग ले चुकी हैं पर इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हो रही है। जिसकी वजह है उनका साड़ी पहनकर दौड़ लगाना। उन्होंने जो साड़ी पहनी हुई थी वो संबलपुरी है, चूंकि मधुस्मिता ओडिशा की रहने वाली हैं इसलिए उन्होंने इस राज्य की प्रसिद्ध साड़ी कैरी की।

फिलहाल मधुस्मिता यूके के मैनचेस्टर में रहती हैं और फीट रहने के लिए वे रनिंग करना बहुत पसंद करती हैं। वे भारतीय हैं और ओड़िया समाज से हैं। यहीं खास वजह है की उन्होंने अपनी साड़ी में संबलपुरी साड़ी को सिलेक्ट किया। उनके पहनावे की सभी तारिफ कर रहे हैं, विदेश में रहते हुए भी वे अपनी भारतीय संस्कृति को संजोकर रख रही हैं।

संबलपुरी ओड़िया की प्रसिद्ध साड़ी है, जिसे बनाने में बहुत समय लगता है। इसे बुनने से पहले बाजार से तना लाते है, उसे चावल के पानी में भिगोकर अलग किया जाता है। उसके बाद ग्राफ के अनुसार बांधते है फिर कलर किया जाता है, कलर करने के बाद फनी में जोड़ते है फिर उसे लम्बा करते हैं। बुनाई का काम मशीन से कम और हाथों से ज्यादा होता है। जिसमें रेशम और सूती, दोनों ही धागों से यह साडिय़ां बनाई जा रही हैं। ओडिशा की इस प्रसिद्ध 1 साड़ी को बनने में 7 दिनों का समय लगता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments