Thursday, September 19, 2024
Homeदेश-दुनियाहाथरस भगदड़ में121 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? बाबा के खिलाफ...

हाथरस भगदड़ में121 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? बाबा के खिलाफ FIR की मांग

उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सत्संग में भगदड़ से करीब 121 लोगों की मौत हो गई। हाथरस में नारायण साकार हरि बाबा उर्फ बाबा भोले का दरबार लगा था, जब दरबार खत्म हुआ तो महिलाएं उनसे मिलने के लिए उनके वाहन की तरफ दौड़ने लगी। गर्मी बहुत ज्यादा थी तो लोग बाहर निकलने की जल्दी भी करने लगे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। चंद लम्हों में सत्संग का मैदान लाशों का अंबार बन गया।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव मनोज कुमार ने इस हादसे को लेकर कहा कि मामले पर एफ़आईआर दर्ज होगी और घटना की पूरी जांच होगी। इस हादसे (Hathras) में ज़्यादातर महिलाओं की मौत हुई है। इस सत्संग के आयोजन की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। टेंट आठ दिन में लगकर पूरा हुआ था।

आयोजनकर्ताओं ने अनुमति में प्रशासन को बताया था कि क़रीब 80 हज़ार लोग सत्संग में हिस्सा लेंगे। पर इसके विपरित यहां पहुंचने वालों की संख्या ढाई लाख थी। मारे गए लोगों में सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या है। जो बाबा सूरजापाल के पैरों की धूल लेने के लिए उनके पीछे भागीं थी।

मृतकों के परिनजों की मांग है की बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हालात का जायजा लेने के लिये हाथरस पहुंचेंगे। देर रात दो वरिष्ठ मंत्रियों और मुख्य सचिव मनोज सिंह के साथ डीजीपी भी घटना स्थल पर पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments