Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनकब और कहां होगा ऑस्कर समारोह, दीपिका पादुकोण प्रजेंटर लिस्ट में शामिल

कब और कहां होगा ऑस्कर समारोह, दीपिका पादुकोण प्रजेंटर लिस्ट में शामिल

काफी दिनों से लगातार ऑस्कर पुरस्कार की चर्चा हो रही है। भारतीय फैंस को भी इस बार इसका बहुत ब्रेसर्बी से इंतजार है। जिसकी वजह है “RRR” फिल्म, साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। फिल्म ने पूरी दुनिया के समाने इंडिया को रिप्रेजेंट किया है। जिसमें भारत की सुंदर छबि का बखान किया गया है, इसकी कहानी हर किसी के दिल को छू जाती है। “RRR” फिल्म का सुपरहिट सॉन्ग “ नाटू नाटू”  ऑस्कर की रेस में आगे चल रहा है। साल 2023 का ये समारोह बहुत ही खास होने जा रहा है, जिसमें प्रजेंटर की लिस्ट में इस बाद बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल किया गया है। भारत देश के लिए ये बहुत ही गर्व की बात है। जानते हैं  ये समारोह कब और कहां आयोजित होगा….

भारत में इस दिन देखा जा सकेगा

फिल्मों का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो है ऑस्कर। साल 2023 का 95वां ऑस्कर अवॉर्ड शो 12 मार्च को आयोजित होगा। अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएयर में ये कार्यक्रम होगा।  जिसका प्रसारण अमेरिका के हिसाब से रात 8 बजे होगा। इस हिसाब से भारतीय समय के अनुसार 13 मार्च सोमवार को सुबह 5:30 बजे इसका लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा। इंडिया में इसका लाइव टेलिकास्ट OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।

नाटू -नाटू सॉग रेस में आगे 

साउथ सिनेमा के डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म “RRR” का सॉग नाटू- नाटू अकेडमी अवॉर्ड 2023 के लिए बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। ऐसे में ऑस्कर की रेस में भी आगे ही रहेगा, यही हर भारतीय की उम्मीद है। इस समारोह के बड़े से मंच पर गाने के मुख्य कलाकार राम चरण और जूनियर एनटीआर भी परफॉर्म करने वाले हैं। इसके लिए दोनों सुपर स्टार अमेरिका पहुंच चुके हैं।

अमेरिका में चल रही तैयारी 

“RRR” मूवी के मुख्य कलाकार राम चरण काफी दिनों से अमेरिका में ही हैं, उन्होंने वहां के प्रेमस शो गुड मॉर्निंग अमेरिका में भी उपस्थिती दी थी। जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई बातें बताई। कुछ दिनों पहले ही फिल्म के दूसरे मुख्य कलाकार सुपरस्टर जूनियर एनटीआर भी अमेरिका के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद यही आशंका जताई जा रही है कि दोनों कलाकार अपने स्टेज परफॉर्म की तैयारी में जुटे हैं। RRR के कलाकार जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट को स्पॉट लाइट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

प्रजेंटर की लिस्ट में दीपिका पादुकोण

95वें ऑस्कर में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रजेंटर के तौर पर नजर आने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए दी। वैसे उनसे पहले एकेडमिक अवॉर्ड की तरफ से ट्विट कर ये जानाकरी दी जा चुकी है। इस खबर के सामने आते ही, हर तरफ दीपिका पादुकोण की तारीफ हो रही है। फैंस को बस इंतजार है 13 मार्च की सुबह का। भारतीय समय के अनुसार इस साल का ऑस्कर अवॉर्ड शो 13 मार्च को आयोजित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments