Thursday, September 19, 2024
Homeदेश-दुनियायमुना नदी का जलस्तर खतरें के निशान के पार, दिल्ली सीएम ने...

यमुना नदी का जलस्तर खतरें के निशान के पार, दिल्ली सीएम ने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी

देश भर के कई राज्यों में इस बार अति वर्षा (Yamuna River) हो रही है। राजस्थान में बाढ़ के हालात बने हुए हैं, गुजरात और महाराष्ट्र में भी बीते साल की तुलना में अधिक बारिश हो रही है, ओडिशा में बाढ़ के हालात बने हैं।

दिल्ली में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपातकाल बैठक बुलवाई, जिसमें उन्होंने यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के बारे में जानकारी दी है। भीषण बारिश के चलते इस साल यमुना नदी (Yamuna River) का जल स्तर खतरें के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिस पर सीएम ने चिंता जताई है। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्टी भी लिखी है।

सीएम ने बुलवाई आपात बैठक

दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह भी बारिश होगी और 15-16 तारीख के लिए बारिश का यलो अलर्ट है। यमुना नदी (Yamuna River) का जल स्तर अपने खतरे के निशान से काफी ऊपर आ गया है।

सीएम की आपात बैठक दिल्ली सचिवालय में रखी गईं। जिसमें सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा के इंतजामों को लेकर चर्चा हुई। दिल्ली के आसपास के सभी इलाकों में जलभराव की स्थिती बनी हुई है। कई लोगों के घरों में पानी भर गया है, अब तक कई पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।

ऐसी गंभीर स्थिती में युमना नदी का जल स्तर बढ़ना और चिंता का विषय बनता जा रहा है। दोपहार 1 बजे तक दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर 207.55 मीटर पहुंच चुका था, जो खतरे के निशाने से बहुत ऊपर है। इससे पहले साल 1978 में नदी का जल स्तर 207.49 मीटर था। उस समय दिल्ली में बाढ़ आ गई थी, और हालात बहुत खराब हो गए थे।

दिल्ली सीएम ने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी 

दिल्ली सीएम ने गृहमंत्री को भेजी चिट्टी में लिखा की “सेंट्रल वॉटर कमीशन के अनुमान के मुताबिक 12 जुलाई की रात तक यमुना नदी (Yamuna River) का जल स्तर 207.72 मीटर पहुंच जाएगा, जो कि बहुत चिंता का विषय है।

ज्ञात है की दिल्ली में 2 दिनों से बारिश ज्यादा नहीं हुई है, फिर भी यमुना नदी का जल स्तर बढ़ता जा रहा है, जिसकी सबसे बड़ी है, हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाला पानी, तो मेरा आपसे निवेदन हैं की यदि संभव हो तो हथिनीकुंड बैराज से पानी को एक सीमित गति से ही छोड़ा जाए।

जी 20 शिखर वार्ता का दिया हवाला 

इसके साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी चिट्टी में ये भी लिखा की “दिल्ली देश की राजधानी है, और कुछ हफ्तों में यहां जी 20 शिखर वार्ता होने जा रही है, देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा”।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments