Friday, September 20, 2024
Homeखेलशिव भक्ति में लीन हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

शिव भक्ति में लीन हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

टेस्ट मैच खत्म होते ही आज सुबह क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों सुपर स्टार तड़के सुबह भस्मारती में शामिल हुए और गर्भगृह में महाकाल की पूजा में शामिल हुए। इस दौरान दोनों का पहनावा बहुत साधारण रहा।

महाकाल के द्वार पर छोटे बड़े हर तरह के श्रद्धालु आते हैं, अपनी अर्जी लगाते हैं। महाकाल के दर्शन करने हर साल करोड़ो श्रद्धालु आते हैं। वे उज्जैन नगरी में स्थित महाकाल के दर्शन करने के लिए कतारों में खड़े रहते है, इसी क्रम में आज भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली दर्शन करने पहुंचे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा महाकाल मंदिर के नंदी हाल में करीब डेढ़ घंटे तक बैठे रहे। दोनों ने भस्म आरती का आनंद लिया, और महाकाल का आशीर्वाद लिया। भस्म आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक भी किया। भस्म आरती की तरह पंचामृत पूजन अभिषेक का भी खास महत्व होता है।

खिलाड़ी विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा उज्जैन के लिए आज सुबह ही रवाना हो गए थे। भस्म आरती का समय सुबह 4 बजे का होता है, दोनों समय पर उज्जैन नगरी पहुंचकर मंदिर पहुंच गए थे। एक दिन पहले टेस्ट मैच में मिली हार से क्रिकेटर ज्यादा ही परेशान नजर आए, इसलिए उसके तुरंत बाद ही वे महाकाल दर्शन करने के लिए पहुंच गए।

बहुत साधारण रहा दोनों का लुक

मीडिया के बीच हमेशा सुर्खिया बटोरते ये सेलेब्स आज बहुत ही साधारण लुक में नजर आए। विराट कोहली ने धोती पहन रखी थी, उसके साथ गले में रुद्राक्ष की माला, और माथे पर चंदन का तिलक लगा था। धोती के साथ गले में सॉल लिए वे शिव भक्ती में लीन नजर आए। वहीं बॉलीवुड की सुपर स्टार अनुष्का शर्मा पिंक कलर की साड़ी में बहुत ही साधारण से लुक में सुंदर नजर आयी। नंदी हॉल में दोनों आम लोगों के साथ बैठे नजर आए।इस दौरान दोनों के चेहरे पर कभी चिंता दिखी तो कभी मुस्कान नजर आयी।

ये कपल ईश्वर में खास विश्वास रखता है, इससे पहले भी वे नए साल की शुरुआत में नीम करौली के आश्रम में अपनी बेटी के साथ नजर आए थे। इस दौरान वे 2 दिन वृंदावन में भी रहे। संतों से हुई उनकी ये खास मुलाकात के अंश सोशल मीडिया पर अब तक छाए हुए हैं। एक सुपर स्टार का इस प्रकार भगवान की भक्ति में लीन हुआ लुक हर किसी को पसंद आता है। बीते मैचों में विराट कोहली का प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं रहा है, इसी बात से परेशान क्रिकेटर अपनी अर्जी लेकर महाकाल के द्वार पर पहुंचे। शिव की भक्ती में लीन ये जोड़ा अचानक उज्जैन पहुंचा तो मीडिया भी चौंक गई और महाकाल परिसर में मौजूद लोगों के लिए भी यह आश्चर्य भरा रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments