Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडइंतजार खत्म, महाकाल ने दिया "विराट" आशीर्वाद

इंतजार खत्म, महाकाल ने दिया “विराट” आशीर्वाद

आज विराट कोहली की लंबी तपस्या खत्म हो गई है, 4 दिवसीय टेस्ट मैच के फाइनल चौथे दिन में विराट ने सेंचुरी लगा कर कमाल कर दिखाया। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने ये साबित कर दिखाया कि उनके बल्ले में अब भी जान हैं। विराट को ये सफलता पूरे 3 साल बाद मिली है।

विराट कोहली की पिछली टेस्ट सेंचुरी नंबवर 2019 में बंग्लादेश के खिलाफ थी, जो उन्होंने कोलकता  के ईडन गार्डन मैदान में लगाई थी। लगभग तीन साल 4 महीने बाद उनके बल्ले से टेस्ट सेंचुरी आयी है। कोहली के साथ ही उनके फैंस को भी इस कमाल का लंबे समय से इंतजार था, जो अब जाकर खत्म हुआ है। इस टेस्ट मैच के पहले ही विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ महाकाल के दर्शन करने गए थे, सेंचुरी लगने पर यही कहा जा रहा है की उनकी यात्रा सफल रही।

क्रिकेटर विराट कोहली के टेस्ट करियर का यह 28वां शतक है। इस शतक के साथ ही हर तरफ कोहली की चर्चा शुरु हो गई है। सेंचरी लगाते ही विराट कोहली के चेहरे पर इसकी खुशी साफ देखी गई। उन्होंने सभी फैंस और ईश्वर को धन्यवाद दिया। विराट ने इस साल कई भगवान के दर्शन किए, वे वृंदावन गए और इस मैच के पहले उन्होंने उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी किए।

विराट कोहली का आखिरी टेस्ट शतक नवम्बर 2019 में कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। वह भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच था। उस यादगार मुकाबले के बाद वनडे में शतकों का जादू नहीं चल रहा था। उन्होने टी-20 में भी अपनी पहली सेंचुरी लगाई थी, पर रेड बॉल फॉर्मेट में सेंचुरी नहीं लगी रही थी। आज ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के जवाब में भारत को ऐसे ही शतक की तलाश थी, कोहली की यह सेंचुरी WTC फाइनल के लिए बेहद खास मानी जा रही है। विराट को महाकाल का आशीर्वाद मिल गया है, आज का दिन हर किसी के लिए यादगार बन गया है।

यहां भी क्लिक करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments