Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडविराट कोहली ने शेयर की गुडन्यूज, अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया...

विराट कोहली ने शेयर की गुडन्यूज, अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म

लंबे अरसे से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के दोबारा माता-पिता बनने की चर्चा चल रही थी। फैंस को इंतजार भी था की दोनों खुद इस बात को कंफर्म भी करेंगे। पर ऐसा नहीं हुआ, पर जैसा हुआ है वो और भी खुश करने वाली न्यूज है। अनुष्का और विराट (Virat Anushka) एक बार फिर माता पिता बन गए हैं।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 फरवरी को ये जानकारी शेयर की है। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। बच्चा और मां अनुष्का शर्मा दोनों ठीक हैं। फिलहाल बेटे के जन्म की जगह का पता नहीं चला है। बता दें की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहले से ही एक बेटी के माता पिता हैं।

विराट कोहली का पोस्ट (Virat Anushka)

Virat Anushka

अब दूसरी बार भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली फिर पिता बन गए हैं। 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। कपल ने कहा- आपकी दुआओं की दरकार है। कृपया इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

बच्चे का जन्म कहां हुआ है यह नहीं बताया गया है। हालांकि 13 फरवरी को मशहूर बिज़नेसमेन हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा था – ‘टू बी बॉर्न इन लंदन’। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि विराट और अनुष्का (Virat Anushka) के बेटे का जन्म लंदन में ही हुआ है।

बच्चे का नाम यूनिक (Virat Anushka) 

Virat Anushka

विराट और अनुष्का (Virat Anushka) ने इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट में बेटे का नाम भी रिवील किया है। कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका अर्थ निराकार या पूर्ण चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी भी होता है। इनकी पहले से एक बेटी है। जिसका नाम वामिका है। भगवान शिव और देवी पार्वती के मिले-जुले स्वरूप को वामिका कहा जाता है।

डिविलियर्स ने किया था पिता बनने की खबर का खुलासा

कुछ दिन पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने यूट्यूब स्ट्रीम में कोहली के पिता बनने की खबर का खुलासा किया था। डिविलियर्स ने कहा था कि कोहली पिता बनने वाले हैं और वे परिवार के साथ हैं। इसीलिए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है। बाद में डिविलियर्स ने विराट कोहली की प्राइवेसी लीक करने पर माफी मांगी थी।

हर्ष गोयनका ने भी दी जानकारी (Virat Anushka) 

Virat Anushka

इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयनका ने 13 फरवरी को ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी थी कि अनुष्का लंदन में दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।

हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में लिखा था- अगले कुछ दिनों में एक नया बेबी पैदा होगा! आशा है कि बच्चा महान क्रिकेटर पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। या फिर वह अपनी मां को फॉलो करेगा और एक फिल्म स्टार बनेगा? उनके इस ट्वीट से लोगों को यकीन हो गया था कि अनुष्का और विराट (Virat Anushka) फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसके बाद से ही फैंस विराट-अनुष्का को बधाई देने लगे थे।

टेस्ट सीरीज से ब्रेक पर हैं विराट (Virat Anushka) 

Virat & Anushka

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है। वे 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। हालांकि यह तय नहीं है कि बाकी दो टेस्ट मैच में विराट टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments