Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनअभिनय की बारिकियों के उस्ताद थे विनोद खन्ना

अभिनय की बारिकियों के उस्ताद थे विनोद खन्ना

फिल्म स्टार विनोद खन्ना की आज जन्मतिथि है, बड़ी-बड़ी सुपरहिट फिल्में देने वालों इस सुपरस्टार की फैंन फोलोइंग आज भी बनी हुई है। विनोद खन्ना भले ही आज हमारे बीच नहीं है, पर उनके निभाए हर किरदार लोगों के जेहन में उसी तरह ताजे है जैसे बीते दौर में थे। बड़ी-बडी फिल्में देने के बाद इस सुपरस्टार ने संयास ले लिया था, और चल पड़े थे खुद की खोज में। इसका जीवन अपने आप ने एक कहानी जैसा था।

विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था, इन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया था। उनके पिता कपड़ो का कारोबार करते थे, भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया था। कुछ साल मुंबई में रहने के बाद वे दिल्ली में रहे, फिर 2 साल बाद वापस मुंबई आए और विनोद खन्ना जी ने एक्टर बनने की ठानी। विनोद खन्ना जी की माता ने उन्हें 2 साल का समय दिया था, यदि वे फिल्मों में सफल नहीं होते तो अपने पिता के साथ कारोबार करते।

विनोद खन्ना ने 1968 में “मन का मीत” फिल्म के साथ करियर शुरु किया। इसके बाद उन्होंने “आन मिलो सजना” , “पूरब पश्चिम”, “मेरा गांव मेरा देश”, “सच्चा झूठा” , “मस्ताना” जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। इनकी फिल्म “जुर्म” लोगों को बहुत पसंद आयी फिल्म का गीत “जब कोई बात बिगड़ जाए“ लोगों की जुबान पर आज भी छाया हुआ है। कई बड़ी हस्तियों के साथ विनोद खन्ना जी ने काम किया। अपने समय में ये बड़े-बड़े एक्टरों को टक्कर दे चुके हैं। हर बड़े डायरेक्टर की पहली पसंद रह चुके विनोद खन्ना के जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब इन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया।

70- 80 के दशक में जब वे करियर की ऊंचाईयों को छू रहे थे, तभी उन्होंने सब कुछ छोड़कर सन्यास लेने की ठानी। जीवन में सब कुछ हासिल करने के बाद भी उन्हें खालीपन महसूस होने लगा, और वे खुद की खोज में फिल्मों से दूर हो गए। वे काफी समय अमेरिका में आध्यात्मिक गुरु ओशो के आश्रम में रहे। 5 साल आश्रम में रहने के बाद वे वापस मुंबई लौटे। 27 अप्रैल 2017 को उनका निधन ब्लड कैंसर की वजह से हो गया। विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना आज फिल्म जगत का एक बड़ा नाम है, वे अपने पिता की तरह चुनिंदा फिल्मों में काम करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments