Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनविनीता सिंह, जिन्होंने अपने धैर्य से हासिल की बड़ी सक्सेस

विनीता सिंह, जिन्होंने अपने धैर्य से हासिल की बड़ी सक्सेस

शार्क टैंक इंडिया शो पर आयी, एक बिजनेस वुमन की चर्चा इन दिनों काफी हो रही है, जिनका नाम है विनीता सिंह। कम उम्र में करोड़ों की नेटवर्थ की कंपनी शुरू करना आसान काम नहीं था, पर इन्होंने ये कर दिखाया। स्टार्टअप करने वालों के लिए आज विनीता मिसाल है। एक वक्त था जब इनके हाथ में 1 करोड़ की जॉब का ऑफर था, जिसको उन्होंने ठुकरा कर खुद का काम शुरू किया। आज विनीता सिंह की शुगर कंपनी की टोटल नेटवर्थ 300 करोड़ है।

साल 2012 में विनीता ने अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की शुरुआत की। इस कंपनी ने साल 2019 में 100 करोड़ का राजस्व दर्ज किया। अपने छोटे से स्टार्टअप को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए इन्होने बहुत संघर्ष किया। मुंबई के छोटे से फ्लैट में अपना काम करती रहीं। जिसमे बारिश के दिनों में पानी अंदर आ जाता था, हर मुश्किल को पार कर उन्होंने शुगर कॉस्मेटिक ब्रांड तैयार किया।

शुगर कॉस्मेटिक की को-फाउंडर सीईओ विनीता सिंह का जन्म 1984 को दिल्ली में हुआ। अपने स्कूल टाइम से ही वे पढ़ाई में बेस्ट थी। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की। इसके बाद आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया। पढ़ाई के बाद विनीता मुंबई आयी। जहां उन्हें कई जॉब ऑफर मिले। उन्हें 1 करोड़ का जॉब ऑफर भी मिला, पर इनकी चाह तो कुछ और ही थी, तो ठुकरा दिया ऑफर और नतीजा आज हम सभी के सामने है।

विनीता सिंह अपने शुगर ब्रांड के प्रॉडेक्ट् को कम से कम कीमत में महिलाओं तक पहुंचाना चाहती हैं। शुरुआत में इन्होंने इसी सोच के साथ मार्केट में प्रॉडक्ट् को उतारा। इनका मानना है कि यदि मार्केट में पैर जमाना है तो पहले यूजर्स की सहूलियत को समझना होगा। आम महिलाओं के लिए मंहगा मेकअप खरीदना आसान नहीं होता, तो रीजनेबल प्राइज के साथ लोगों तक पहुंचा जाए यही सही होता है। मेकअप की लॉग लास्टिंग पर खास ध्यान दिया गया है। ऑनलाइन के बाद अब शुगर के ऑफलाइन शॉप भी शुरु हो गए हैं। शुगर ब्रांड को आज महिलाओं ने अपना लिया है, इसके मैट प्रॉडक्ट् सभी को बहुत पसंद आ रहें हैं।

विनीता बैडमिंटन में रुचि रखती हैं, उन्होने कई प्रतियोगिताएं भी जीती हैं।इनका नाम फोर्ब्स इंडिया में वुमन पावर लिस्ट 2021 में आ चुका है। फोर्ब्स इंडिया मैगजीन के कवर पेज पर भी ये आ चुकी हैं। इनकी सफलता का मंत्रा है कि, यदि आप सच में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो आपको लगातार काम करना होगा, और नतीजों को लेकर धैर्य रखना होगा।

शार्क टैंक इंडिया में विनीता ने कई आंत्रप्रेन्योर को प्रोत्साहित किया, मदद की। इनकी चाह है, कि अपनी तरह नए बिजनेस करने वालों की मदद करें, खास कर महिला उद्यमियों को बढ़ावा दें। इस शो के जरिए लोगों ने इनकी लाइफ को करीब से जाना। इनकी जर्नी सच में बहुत खास है। विनीता सिंह की सक्सेसफुल लाइफ युवाओं को सीख देती है, की उम्र का कोई लेना देना नहीं है, यदि चाह हो तो कम उम्र में भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है, बस पैशन होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments