Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडरानी कमलापति से चल पड़ी हाई स्पीड "वंदे भारत"

रानी कमलापति से चल पड़ी हाई स्पीड “वंदे भारत”

मध्यप्रेश को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक दिवसीय दौरे में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। पहले ही दिन 200 बच्चों ने विदिशा तक इस हाई स्पीड ट्रेन की सवारी की। हाई स्पीड की ये ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक चलेगी। भोपाल को मिली इस सौगात को मिलाकर अब तक 11 वंदे भारत ट्रेन देश में चल रही है। ट्रेन से संबंधित जानकारी के लिए आगे पढ़िए..

रानी कमलापति स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने मौजूदा लोगों को संबोधित किया। उन्होंने वंदे भारत को गुलामी की मानसिकता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए भारत का प्रतीक बताया। पीएम मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगु भाई पटेल और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहें।

स्वदेशी ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन पूर्णता स्वदेशी रुप से डिजाइन की गई ट्रेन हैं। इस ट्रेन को सवारी डिब्बा कारखाना चैन्ने (आईसीएफ) ने 18 महिने की अवधि में भारत सरकार के मेक इन इंडिया पहल के तहत डिजाइन किया और बनाया गया है। यहीं वजह है की इसे ट्रेन 18 नाम भी मिला है।

आरामदायक वंदे भारत ट्रेन

ट्रेन में वातानुकूलित चेयर कारों के कोच हैं। जिनमें दो बैठने के विकल्प दिए गए हैं। इकॉनमी और एग्जीक्यूटिव क्लास। इसके साथ ही इसमें एक और खास बात है जो सभी को इसकी तरफ आकर्षित करती है वो है इसकी रिवॉल्विंग चेयर। जो 180 डिग्री तक मुड़ जाती है। ट्रेन के दरवाजे मेट्रो ट्रेन की तरह ही ऑटोमेटिक खुलते और बंद होते हैं। ट्रेन में कैमरे भी लगें हैं। साफ सफाई का इसमें खास ख्याल रखा जाता है, ट्रेन सुरक्षा की दृष्टि से सबसे बेहतर है।

किराया और ट्रेन नंबर

अब बात होती है ट्रेन के किराए की। तो भारतीय रेलवे की वेबसाइट के अनुसार वंदे भारत ट्रेन नंबर 20172 रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक चलेगी। जिसमें AC चेयर कार का किराया प्रति व्यक्ति 1735 रुपए रखा गया है। इसके साथ ही एग्जीक्यूटिव चेयर कार में प्रति व्यक्ति किराया 3185 रुपए तय किया गया है। इस टिकट किराये में ही खाने और नास्ते का शुल्क जुड़ा हुआ है, जो वैकल्पिक होगा।

दूरी और किस दिन चलेगी ट्रेन

भोपाल से दिल्ली के बीच की 708 किमी की दूरी वंदे भारत ट्रेन 7.45 घंटे में तय करेगी। ये समय सीमा शताब्दी ट्रेनों से कम है। इसके साथ ही ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी, शनिवार के दिन ये ट्रेन नहीं चलेगी।

भोपाल की तरफ से जाने वाली ट्रेन का समय

वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.40 बजे रवाना होगी जो 13.10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।

दिल्ली की तरह से आने वाली ट्रेन का समय

हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन 14.40 पर रवाना होगी और 22.10 पर रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी

ट्रेन के हाल्ट स्टेशन

वंदे भारत के हाल्ट स्टेशन होंगे रानी कमलापति, वी लक्ष्मीवाई स्टेशन,ग्वालियर , आगरा कैंट से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन। कुल 5 स्टेशनों पर ये ट्रेन रुकेगी। यही उलटा क्रम हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति स्टेशन तक रहेगा। ट्रेन सभी स्टेशनों पर 2 मिनट रुकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments