Thursday, September 19, 2024
Homeखेलखिलाड़ी जिन्होने जीता दुनिया को, वे इनके सामने हारे..

खिलाड़ी जिन्होने जीता दुनिया को, वे इनके सामने हारे..

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा क्रिकेट को पसंद करने वाले लोग है, जो इस खेल के साथ अपने खिलाड़ियों को भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। ये खिलाड़ी भी अपने देश के लिए जी जान से खेलते हैं। फैंस और इनका प्यार गहरा होता है। दुनिया भर में अपनी प्रतिभा को दर्शाते इन खिलाड़ियों पर पूरी दुनिया के लोग प्यार लुटातें हैं, उन पर जान छिड़कते हैं। पर क्या आप जानते हैं ये खिलाड़ी किनके सामने झुक गए, कौन हैं इनकी लाइफ लाइन, इनकी लाइफ पार्टनर जिनके प्यार के आगे ये झुक गए, और बन गए उनके हमसफर। प्यार का महीना चल रहा है, कुछ दिनों में वेलेंटाइन डे आने वाला है तो जानते हैं आज खिलाड़ियों के इश्क को, उनके हमसफर को…

सचिन तेंदुलकर और अंजली

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की लाइफ को जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। इनकी लाइफ पार्टनर है अंजली मेहता। पांच साल के डेटिंग के बाद दोनों ने साल 1995 में शादी की। आज वे एक परफेक्ट कपल माने जाते हैं। इनके दो बच्चे है सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर।

एम एस धोनी और साक्षी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का हर अंदाज उनके फैंस को खास लगता है। इसी में शामिल हैं उनकी लव स्टोरी। उनकी बायोपिक फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में ये कहानी हम देख चुके हैं। उनकी लाइफ पार्टनर साक्षी उत्तराखंड से हैं, और उन्होंने होटल मैनेजमेंट किया है। सोशल मीडिया पर इनकी फैंस फॉलोइंग किसी बड़े स्टार की तरह ही है, साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें सांझा करती रहती हैं। इस कपल की एक प्यारी बेटी भी है, जिसे कई बार टीम इंडिया के साथ देखा गया है।

युवराज सिंह और हेजल कीच

30 नवंबर 2016 को युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की। दोनों की लव स्टोरी बहुत ही अलग रही है। हेजल क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी, पर युवराज हेजल को दिल दे बैठे। वे उनसे बात करने के और दोस्ती करने के लिए बेताब रहते। धीरे-धीरे दोस्ती हुई, फिर प्यार और शादी। दोनों की पहली मुलाकात 2011 वर्ल्ड कप के दौरान एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुई थी। हेजल हाफ ब्रिटिश और हाफ इंडियन हैं। इनके बेटे का जन्म 25 जनवरी 2022 को हुआ, जिसका नाम ओरियन है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

जहां विराट कोहली क्रिकेट में एक बड़ा नाम है वहीं अनुष्का शर्मा बॉलीवुड दुनिया में एक बड़ा नाम है। दोनों की लव लाइफ के बारे में कई सालों तक चर्चा चलती रही। अपने प्यार को दोनों ने बहुत बार छुपाने की कोशिश की, पर प्यार छुपता नहीं। 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने शादी कर ली। आज ये एक आदर्श कपल माने जाते हैं, और इनकी बेटी वामिका भी एक बड़ी सेलिब्रिटी बन चुकी हैं।

हार्दिक पांडया और नताशा स्टेकोविच

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने 2020 में नताशा स्टेकोविच से शादी की। नताशा सर्बिया की नागरिक और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। ये कपल अक्सर साथ देखा जाता है। नताशा अक्सर अपने पति को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में नजर आती हैं।

के एल राहुल और आथिया शेट्टी

स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी अभी हाल ही में हुई है। खंडाला में सुनील शेट्टी के फॉर्महाउस में शानदार तरीके से दोनों ने 23 जनवरी 2023 में शादी कर ली। शादी के पहले ही केएल राहुल का कई सारे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। जिससे उनका नाम आज एक बेहतरीन खिलाड़ियों में गिना जाने लगा है। इनकी लाइफ पार्टनर आथिया शेट्टी एक अभिनेत्री हैं, लंबे समय से दोनों कई जगह साथ देखे जा रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फेंड्स के जरिए हुई थी। अभी हाल ही में हुई इस शादी की फोटोज सोशल मीडिया में छाई हुई है।

रोहित शर्मा और रीतिका सजदेह

रोहित शर्मा ने साल 2015 में रीतिका सजदेह से शादी की। पेशे से रीतिका एक स्पोट्स मैनेजमेंट में हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात एक एड फिल्म के दौरान ही हुई थी। जिसके बाद दोनों की मुलाकातें शुरु हो गई। लंबे समय तक प्यार में रहे फिर साल 2015 में दोनों ने शादी कर इस रिश्ते को नाम दे दिया।

भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2017 में नुपुर नागर से शादी की। ये दोनों बचपन के दोस्त हैं। घर वालों को दोनों का रिश्ता पसंद आया फिर मेरठ में हुई ये दोस्ती शादी के रिश्ते में बदल गई।

सुर्य कुमार यादव और देबिशा शेट्टी

सुर्य कुमार यादव ने साल 2016 में देबिशा शेट्टी से शादी ही है। पेशे से देबिशा शेट्टी एक डांस ट्रेनर है। सूर्यकुमार यादव आईपीएल में दमदार पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। दोनों एक आदर्श कपल माने जाते हैं, अक्सर कई इवेंट में साथ नजर आते रहते हैं।

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन

साल 2021 में जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन से शादी की। संजना एक मॉडल रह चुकी हैं, पर कुछ समय के बाद उन्होने मॉडलिंग बंद कर दी। इसके बाद उन्होंने स्टार स्पोर्ट चैनल ज्वॉइन किया। वे पेशे से एक स्पोट्स जर्नालिस्ट है। तो एक मैच के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई। दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी।

रॉबिन उथप्पा और शीतल गौतम

रॉबिन उथप्पा ने 3 मार्च 2016 को शीतल गौतम से शादी की। दोनों के बीच उस दौरान जन्मा जब एक स्पोट्स इवेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। शीतल पेशे से टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं, उन्होंने 5 सिंगल टाइटल अपने नाम किए हैं और डबल्स में भी कई बड़े टाइटल हासिल किए। दोनों बेंगलुरु के एक ही कॉलेज में पढ़े हैं। शीतल रॉबिन की सीनियर रह चुकी हैं।

जहीर खान और सागरिका घाटगे

जहीर खान बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे को दिल बैठे और 24 अप्रैल साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली। सागरिका घाटगे पेशे से एक मॉडल है और बहुत कम लोग ये जानते हैं की वे एक नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं। फिल्म चक दे इंडिया में वे एक हॉकी प्लेयर का किरदार भी निभा चुकी हैं।

यजुवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा

साल 2020 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र ने धनश्री वर्मा से शादी की। धनश्री वर्मा पेशे से डॉक्टर हैं, उन्होंने डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज से पढ़ाई की। इसके साथ ही उन्हें डांस का बहुत शौक है, वे अक्सर अपनी रील्स बनाते नजर आती हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ के साथ एक वीडियो एलबम में भी वे नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इनकी फैंस फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।

हरभजन सिंह गीता बसरा

हरभजन सिंह और गीता बसरा की मुलाकात एक टीवी शो के दौरान हुई। गीता बसरा एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 19 अक्टूबर 2015 को एक्ट्रेस गीता बसरा और हरभजन सिंह ने शादी कर ली। जालंधर में पंजाबी कल्चर के साथ दोनों की शादी हुई। दोनों के दो प्यारे-प्यारे बच्चें हैं।

रविचंद्रन अश्विन और प्रीति नारायण

आर आश्विन ने 13 नवंबर को 2011 में प्रीति नारायण से शादी की है। दोनों ने पूरे रीति रिवाज के साथ कम लोगों मे शादी की थी। दोनों की जोड़ी कमाल की है, एक दूसरे को सपोर्ट करता ये कपल फैंस को बहुत पसंद आता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments