Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडलौट आयी है फैंस की फेवरेट जोड़ी, नई कहानी के साथ

लौट आयी है फैंस की फेवरेट जोड़ी, नई कहानी के साथ

सोनी टीवी का सबसे प्रेमस टीवी सीरियल “बड़े अच्छे लगते है..” का तीसरा सीजन आज से शुरु हो गया है। जिसमें फैंस के चहेते कैरेक्टर राम और प्रिया की वापसी हुई है। इस सीरियल के दूसरे सीजन में राम और प्रिया कैरेक्टर की मौत के बाद उनके बच्चों की कहानी जारी थी। जिसे अधिक प्रसिद्धी नहीं मिल पायी, जिसे देखकर मेकर्स ने दोराबा नया सीजन तैयार किया है। जिसकी थीम है, किरदार वहीं, किस्से और कहानी नए…

25 मई से बड़े अच्छे लगते है- सीजन 3 शुरु होते ही, राम और प्रिया के फैंस में खुशी का माहौल बन गया। इस नाम की प्रसिद्धी इतनी ज्यादा है की फैंस उनके जान के बाद सीजन 2 को बहुत कम ही देख रहे थे। पर एक बार फिर नई कहानी के साथ ये टीवी शो शुरु हो चुका है। देखना होगा की मेकर्स इस बार क्या नई और यूनिक कहानी लेकर आते है।

इस सीरियल ने अपने अब तक के सभी सीजन में अच्छी खासी टीआरपी हासिल की है। जब राम कपूर और साक्षी तंवर पहली बार इसके सीजन में आए थे तो ये जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आयी थी। फिर नए सीजन- 2 में नकुल मेहता और दिशा परमार ने राम और प्रिया का रोल निभाया। जिसके शुरुआती एपिसोड में लोगों ने राम कपूर और साक्षी तंवर को बहुत मिस किया पर धीरे-धीरे नकुल और दिशा की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत ही लिया। नतीजा ये निकला की उनके जाने के बाद दर्शकों को इसमें बिल्कुल मज़ा नहीं आया। अब ये जोड़ी फिर से तैयार है नई कहानी पेश करने के लिए।

नई कहानी कैसी होगी इसके बारे में तो धीरे-धीरे पता चलेगा। फिलहाल मुख्य रोल निभा रही दिशा परमार अपनी निजी जिंदगी में मां बनने वाली हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने इस नए सीजन के टेलीकास्ट होने से एक दिन पहले ही दी। अब ये देखना होगा की वे इस दौरान अपने रोल को कैसे प्ले करेंगी। दिशा परमार ने सिंगर राहुल वैध से शादी की है, जल्द ही वे माता-पिता बनने वाले हैं। फिलहाल दिशा अपने आने वाले बच्चे को लेकर और नए सीजन को लेकर बहुत खुश हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments