Tuesday, September 17, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनपुश्तैनी जेवर, पारंपरिक लहंगा.. ऐसे सजी अनंत अंबानी की दुल्हन राधिका मर्चेंट

पुश्तैनी जेवर, पारंपरिक लहंगा.. ऐसे सजी अनंत अंबानी की दुल्हन राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट अब राधिका अनंत अंबानी बन चुकी हैं। सालभर इस शाही शादी का जश्न चला, जो 12 जुलाई को शुभ विवाह के साथ संपन्न हुआ। हां विवाह के बाद भी अभी अंबानी परिवार का जश्न थमने वाला नहीं है, अभी कई और रस्में चलेंगी। नव विवाहित जोड़ा अपने जीवन के नए चैप्टर को कई तरीकों से यादगार मनाएगा। जिनकी खबरें मीडिया में आती रहेगी। पर आज हम यहां बात करेंगे, राधिका अनंत अंबानी (Radhika Merchant) के शादी लुक की।

Radhika Merchant

दुल्हन बनकर जब राधिका मर्चेंट ने शादी के मंडप में एंट्री ली तो मौजूदा लोगों की नज़र बस उनपर आकर थम गईं। राधिका के चेहरे पर खुशी की एक अलग चमक दिखाई दी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्यारे रिश्ते को नया नाम मिलने जा रहा था। विवाह और उससे पहले के बीच का समय वर और वधू के लिए बहुत स्पेशल होता है। जिसमें असीमित खुशी छुपी रहती है, यही खुशी दुल्हन बनीं राधिका के चेहरे पर नज़र आयी।

पारंपरिक गुजराती लहंगा

Radhika Merchant

अपनी शाही शादी के लिए राधिका (Radhika Merchant) ने अबु जानी संदीप खोसला का डिजाइनर लहंगा चुना। उन्होंने गुजराती परंपरा फॉलो करते हुए लाल और सफेद रंग का लहंगा पहना। ये वेडिंग आउटफिट आइवरी जरदोजी कट-वर्क वाला था। उनके लहंगे के साथ उन्होंने 5 मीटर लंबा घूंघट और टिशू शोल्डर दुपट्टा कैरी किया था। लाल रंग के बॉर्डर वाले इस लहंगे में नक्शी, सादी और जरदोजी बेहद खूबसूरत वर्क किया गया था। ये पूरा काम हाथ से किया गया था। कढ़ाई से लेकर इसे सुंदर पत्थरों, सेक्विन, तांबा टिक्की और लाल रेशम से सजाया गया था।

जेवरातों से जुड़ी मर्चेंट परिवार की कई पीढ़ियों की कहानी (Radhika Merchant)

Radhika Merchant

अब बात करते हैं राधिका (Radhika Merchant) की जूलरी की, तो रॉयल आउटफिट के साथ उन्होंने मैचिंग जूलरी कैरी की। पारंपारिक गुजराती स्टाइल के लहंगे के साथ मर्चेंट परिवार का मिश्रण दिखाई दिया। मर्चेंट परिवार की बेटी ने पीढ़ियों से चले आ रहे विरासती गहनों को पहना। पोल्की ईयररिंग्स, मांग टीका और हाथ फूल ये सभी बहुत ही खास डिजाइन के थे। इनके साथ दुल्हन ने गले में एक बेहद खूबसूरत चोकर भी पहना।

इन गहनों से जुड़ी एक और खास बात है, ये सभी गहने राधिका से पहले, उनकी बहन अंजलि मर्चेंट ने साल 2020 में अपनी शादी के लिए पहने थे। इतना ही नहीं राधिका की मां और नानी ने भी अपनी शादी के लिए यही गहने पहने थे। इसके साथ ही राधिका ने एक शानदार हीरे और पन्ना का हार, कड़ा, चूड़ियां और कलीरे भी पहने थे।

Ambani women

अंबानी परिवार की होने वाली बहू (Radhika Merchant) की खुबसूरती से तो सभी वाकिफ है, राधिका को कई बार नो मेकअप लुक में भी देखा गया है। उनके पास कुदरती सुंदरता है। इसी का ध्यान रखते हुए उन्होंने शादी के लिए मिनिमल मेकअप को चुना। जिसमें उन्होंने लाल लिपस्टिक, स्लीक विंग्ड आईलाइनर, पलकों पर मसकार, फेद्रर्ड आईब्रो, रेड ब्लड, एक सुंदर बिंदी और गजरा और गुलाब से सजे हेयर बन के साथ मेकअप पूरा किया। ओवर ऑल दुल्हन बनीं राधिका का ये अब तक का सबसे बेस्ट लुक साबित हुआ, और हो भी क्यों ना। वो अब अंबानी परिवार की बहू जो हैं।

राधिका मर्चेंट के और भी शानदार लुक के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments