Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडदेशभर में मनाई जा रही होली, बरसाने में हुई फूलों की वर्षा

देशभर में मनाई जा रही होली, बरसाने में हुई फूलों की वर्षा

देशभर में आज धूम धाम से मनाई जा रही है होली, रंगो के इस त्यौहार में रंग गया है भारत देश। त्यौहार एक है पर हर राज्य का अपना अलग अंदाज होता है, इस त्यौहार को मनाने का। उमंग और जोश से भरा होता है ये त्यौहार, तो जानते हैं कैसे मनाई जा रही है आज देश में आज होली ..

दिल्ली के लिए दिलवालों की होली है तो यूपी में राधा-कृष्ण की होली है। मथुरा वंदावन की होली सबसे खास मानी जाती है। राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतिक है ये त्यौहार यही वजह है कि होली के त्यौहार के लिए देशभर से लोग यहां आते हैं,   और होली मनाने हैं।

इन दिनों इकोफ्रैंडली होली बहुत चलन में है। जिसमें घर पर ही सब्जियों और फलों से रंग तैयार किया जाता है। ये रंग त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। होली के बाद कई लोगों को खुजली, लाल धब्बे जैसी समस्याएं होती है।जिसकी मुख्य वहज होती है, केमिकल वाले रंग तो, भूल जाईए इन्हें और घर पर बनाने नेचुरल्स कलर्स।

फूलों की होली

सबसे शानदार फूलों की होली, जो हर किसी को पसंद आती है। ये होली वैसे तो आजकल कई जगहों पर खेली जाती है। पर खासकर यूपी के राधारानी धाम में ये मुख्य रुप से खेली जाती है। राधा रानी, कृष्ण के प्रेम में रंगी हुई थी, कृष्ण भी उनके प्रेम के आगे झुक जाते हैं। और रंग जाते हैं प्रेम के उस रंग में जो मिटाए ना मिटे कभी भी। यहीं वजह है कि वृंदावन की होली मे आनंद होता है, एक अलग ही अनंत सुख होता है। इस धरती पर आज भगवान तो नहीं पर उनकी रची गई लीलाओं में आज उनके भक्त रंग जाते हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन पहले ही होली त्यौहार मनाया गया था। जहां लोगों ने बहुत ही धूमधाम से इस त्यौहार का आनंद लिया। स्कूलों में छुट्टी भी एक दिन पहले दी गई थी। इस हिसाब से आज 8 मार्च को स्कूल -कॉलेज खुले हुए हैं। इस साल मूहुर्त के अनुसार दो दिनों तक होली का त्यौहार है, यही वजह है कि कहीं होली 7 मार्च को खेली गई तो कही 8 मार्च को।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments