Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनआखिर क्यों राशन के लिए महिलाओं की फस्ट च्वाइस है "डी मार्ट"...

आखिर क्यों राशन के लिए महिलाओं की फस्ट च्वाइस है “डी मार्ट” ?

घर के राशन से लिए कई स्टोर्स हैं, जो एक ही छत के नीचे रसोई से लेकर हर जरुरत की चीजें बेचते हैं, पर इसके बाद भी 90 प्रतिशत लोगों की पसंद D-MART ही है। इसे लेकर एक सवाल मन में आता है आखिर इसकी वजह क्या है, जो इस स्टोर्स में पूरे साल भीड़ नजर आती है, और कहीं और जाने का दिल करता ही नहीं है। D MART आज हर महिला  का फेवरेट स्टोर बन गया है, जानते हैं आखिर ऐसा क्यों है…

अव्हेन्यू सुपरमॉट्र्स यानी की डी मार्ट, यह कंपनी को साल 2002 में राधाकृष्ण दमानी ने शुरु किया। ये एक रिटेल मार्केट दुकानों कि चेन है, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। देश के लगभग सभी राज्यों में इसके स्टोर मौजूद हैं। डी मार्ट के शेयर की किमत 4788.55 रुपए के आसपास है, ये कीमत अक्टूबर 2021 की है। साल 2021 में इसने 123.46 प्रतिशत रिटर्न दिए। अन्य सुपरमार्केट के मुकाबले डी मार्ट का बिजनेस बहुत ही अच्छा चल रहा है।

क्या वजह की हर गृहणी राशन यहीं से लेती हैं?

अब समझते हैं कि आखिर क्या वजह है की घर गृहणी महीने की शुरुआत में जरुरती चीजों की लिस्ट तैयार कर डी मार्ट जाना ही क्यों पसंद करती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है यहां मिलने वाला डिस्काउंट ऑफर। डी मार्ट अपने हर प्रोडेक्ट पर अपना खुद का प्राइज लेबल लगाता है, जो बाहर मिलने वाली कीमत से कम ही होता है। यहीं वजह है की महिलाएं यहां से राशन और अन्य चीजें खरीदना फायदे का सौदा मानती हैं। आखिर डिस्काउंट किसे पसंद नहीं, और एक मीडिल क्लास परिवार के लिए ये छोटी-छोटी बचत बहुत मायने रखती हैं।

राज्यों के हिसाब से सामान

डी मार्ट में इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि स्टोर जिस राज्य का है वहां से संबंधित चीजों को जरुर रखा जाएं। जैसे महाराष्ट्र में पाव सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, साउथ में मसालें, गुजरात में पापड़। तो राज्यों के हिसाब से स्टोर में सामान रखने से ब्रिकी और अधिक बढ़ती है, और महिलाओं को भी पता होता है कि उन्हें ट्रेडिशनल डिश बनाने का हर सामान डी मार्ट में मिल ही जाएगा।

त्यौहारों पर अलग रौनक

होली, राखी, ईद, दिवाली जैसे हर त्यौहारों पर यहां संबंधित चीजें समय से पहले ही रखी जाने लगती है। जैसे दिवाली पर दीए और रक्षाबंधन पर राखियां। इसके साथ ही त्यौहारों के हिसाब से गिफ्ट भी यहां रखे जाते हैं। महिलाओं को यह बहुत सही लगता है की खरीदी करते समय एक बार में ही सारा जरुरत का सामान आ जाता है। क्योंकि अन्य स्टोर से सामान लेने में कोई डिस्काउंट नहीं मिलता और महीने का अंत आते-आते घर में सामान की कमी भी होती है।

डेयरी ताजे प्रोडेक्ट

डीमार्ट के स्टोर सुबह 8 बजे से रात के 10 बजे तक ओपन रहते हैं और प्राइज भी कम होता है। यहीं वजह है की जो मिल्क का पैकेट बाहर ज्यादा कीमत का मिलता है, वो यहां 2 से 1 रुपए तक कम होता है। महीने के 1 लीटर रोजाना के दूध पर लोग यदि 1 रुपए की भी बचत करते हैं तो उन्हें 30 रुपए का फायदा होता है, मीडिल क्लास के लिए ये पैसे भी बहुत होते हैं। इसके साथ ही यहां रोजना ताजा दूध, दही, छाछ, क्रीम लगभग हर प्रकार के डेयरी प्रोडेक्ट मिलते हैं। इसके साथ ही यहां मौजूद मीठाइयां भी फ्रेश रहती हैं। सीधी और साफ बात यहीं है की ये छोटी-छोटी बचत ही है कि मार्ट महिलाओं की पहली ज्वाइस है खरीदी के लिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments