Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनगणतंत्र दिवस की झांकी में सजी मध्यप्रदेश की "आत्मनिर्भर नारी’’

गणतंत्र दिवस की झांकी में सजी मध्यप्रदेश की “आत्मनिर्भर नारी’’

75th गणतंत्र दिवस में दिल्ली के कर्तव्य पथ (राजपथ) पर देश के हर राज्य की झांकियों का प्रदर्शन हुआ। सभी राज्यों ने महिला शक्ति का वर्णन अपने अंदाज में किया। इसी बीच मध्य प्रदेश की झांकी (Tableau of Madhya Pradesh)  में प्रदेश की समृद्धि और महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई दी।

Tableau of Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश की झांकी (Tableau of Madhya Pradesh) का मूलमंत्र रहा “विकास का मूल मंत्र – “आत्मनिर्भर नारी’’। इस विषय पर केंद्रित मध्यप्रदेश की झांकी ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह 2024 की शोभा बढ़ायी। झांकी में प्रदेश की समृद्धि, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन हुआ। झांकी में प्रदेश की कला और संस्कृति का मनमोहक संगम आकर्षण दिखा।

Avani Chaturvedi Indian pilot

झांकी के आगे के हिस्से में भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला फाइटर पायलट रीवा जिले की अवनी चतुर्वेदी मिग बाइसन लड़ाकू विमान के साथ दिखाई गईं। अग्रभाग के निचले हिस्से में गोंड चित्रकारी प्रदर्शित की गई है। झांकी के मध्य भाग में महिला कलाकार मटके पर चित्रकारी का सजीव प्रदर्शन दिखा।

Tableau of Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश की कला चंदेरी के बादल महल गेट झांकी में दिखा। जिसके बीच बुनकर महिलाएं चंदेरी, महेश्वरी और बाघ प्रिंट साड़ियों का विक्रय के लिए प्रदर्शन करती दिखीं। मध्य भाग के निचले हिस्से में पद्मश्री से सम्मानित श्रीमती दुर्गाबाई की गोंड भित्ति चित्रकारी और साथ में स्टोन कार्विंग करते हुए महिला कलाकार दिखाई दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments